मंगलवार की रात को 2 हाथी धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे, जिसका सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बीते दो रातों से हाथी धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान की बोरियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाथी धान को नुकसान प
.
जानकारी के अनुसार, बंगुरसिया के जंगल से मंगलवार रात को दो हाथी भोजन की तलाश में धान खरीदी केंद्र में घुस आए। इस दौरान हाथियों ने 9 बोरियां धान खाईं और कई बोरियों को फैलाकर नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की गई।
इसके बावजूद बुधवार रात को भी एक हाथी जंगल से निकलकर धान खरीदी केंद्र में पहुंच गया। इस हाथी ने केंद्र में रखी 6 बोरियां धान खाईं और फैलाकर नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना केंद्र में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। काफी देर तक केंद्र में रुकने के बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर लौट गया।
फिलहाल, धान खरीदी केंद्र में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और वन विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है।

बुधवार की रात में जंगल से निकलकर 1 हाथी धान खरीदी केन्द्र में पहुंचा
हर साल करते हैं नुकसान
बंगुरसिया जंगल के ठीक पास धान खरीदी केंद्र है। ऐसे में हर साल इसी समय हाथियों का दल यहां पहुंचता है। इनमें से 1–2 हाथी धान खरीदी केंद्र में घुसकर धान खाते और बोरियों को फैलाकर नुकसान पहुंचाते हैं। अब तक हाथियों के कारण शुरुआती तौर पर 15 बोरियों धान का नुकसान हो चुका है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

दो रातों में हाथियों ने धान खरीदी केन्द्र में करीब 15 बोरी धान को नुकसान पहंुचाया
रायगढ़ वन मंडल में 44 हाथियों की मौजूदगी
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कुल 44 हाथी मौजूद हैं। इनमें सबसे अधिक 32 हाथी बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। इसके अलावा बंगुरसिया पूर्व क्षेत्र में 5, तमनार रेंज के सामारूमा–पूंजीपथरा जंगल में 5 और घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर क्षेत्र में 2 हाथी दर्ज किए गए हैं। हाथियों के इस दल में 13 नर, 22 मादा और 9 शावक शामिल हैं

हाथियों के द्वारा नुकसान किए गए धान का आंकलन विभाग के द्वारा किया जा रहा है
आसपास गांव में मुनादी कराई गई रायगढ़ वन परिक्षेत्राधिकारी संजय लकड़ा ने बताया कि बंगुरसिया सर्किल में हाथियों की मौजूदगी है। दो रात से धान खरीदी केन्द्र में पहुंच रहे हैं। मंगलवार की रात 9 और बुधवार की रात 5 बोरियों को खाया और फैलाया है। हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की ओर से लगातार उनके मूवमेंट पर नजर रखा जा रहा है और आसपास के गांव में मुनादी कराई गई है।
<
