जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में BSF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम सचिन कुमार है। ये उत्तर प्रदेश के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल…
Author: admin
कोरबा में बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कोरबा सतनामी कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर बाबा के पावन संदेश ‘सत्य ही मानव का आभूषण है’ क.यह शोभायात्रा सीतामणी जैतखाम से भव्य रूप में प्रारंभ होकर सतनाम प्रांगण, टी.पी. नगर तक पहुंची। यात्रा के दौरान डी.जे. पर लेजर लाइट शो, पंथी दलों द्वारा पारंपरिक कला और कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। शौर्य प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां और भव्य आतिशबाजी शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने पूरे शहर…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। (फाइल)दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। ये गाड़ियां 26 जन.जानकारी के मुताबिक रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड की ओर से अलग-अलग जोन में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्री…
यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। फाइल फोटोराजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित यादवपारा इलाके में एक युवक को पालतू कुत्ते ने काट लिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो कुत्ते के मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।.घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब लूपेश यादव अपने घर के सामने टहल रहा था। तभी मोहल्ले का चंद्रपाल टंडन अपने कुत्ते को लेकर टहलने निकला। इस दौरान कुत्ता चेन छुड़ाकर लूपेश पर झपटा और उसके बाएं हाथ को काट लिया। कुत्ते के…
बिलासपुर रेल मंडल ने पिछले आठ महीनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 12.58 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। इस दौरान 2 लाख 40 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गए। रेल प्रशासन के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामलों में 86 प्रति.सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान कटनी से बिलासपुर और झारसुगुड़ा तक लगभग 81 स्टेशनों पर लगातार चलाया गया। इसका उद्देश्य टिकटधारी यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित करना, यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और गाड़ियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम करना है।मंडल…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर पिता की डांट से आहत एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।.परिजनों ने बताया कि पिता ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर बेटी को डांटा था। डांट के बाद नाबालिग काफी परेशान और चुपचाप रहने लगी थी। आज सुबह जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तब उसने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।सुबह परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने बेटी को फांसी पर…
कोरबा के संजय नगर में गुरुवार सुबह संतोष केवट के घर में भीषण आग लग गई। यह घटना संजय नगर सब स्टेशन के सामने हुई। आग किचन से शुरू हुई और एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के लोग सहम गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।.आग से घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, पलंग और पूरा राशन का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।गैस सिलेंडर में…
बलौदाबाजार के खपराडीह स्थित श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र में श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी है। लगभग 1300 श्रमिक अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं। इस आंदोलन में अब हड़ताली श्रमिकों के परिवारजन भी श.श्रमिक संगठनों का कहना है कि संयंत्र प्रबंधन ने अब तक उनकी मांगों पर ध्यान देने या बातचीत शुरू करने की कोई पहल नहीं की है। इसी कारण श्रमिकों ने हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया है।श्रमिकों की मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि, कार्य दशाओं में सुधार और अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।…
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज एफआईआर को अदालत ने रद्द कर दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्श.प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने अदालत के इस फैसले को ‘सत्य की जीत’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह और भाजपा द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश को न्यायालय ने बेनकाब कर दिया है।राठौर ने यह भी कहा कि नेशनल हेराल्ड…
बिलासपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया। करबला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ.कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को एक ही झूठे मामले में बार-बार परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में ‘सत्यमेव जयते’ और राहुल व सोनिया गांधी के पोस्टर लिए हुए थे।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…