दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा में ड्रेकी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (DMPL) पर अवैध नेटवर्क मार्केटिंग और डुप्लीकेट दवाइयों के कारोबार का आरोप लगा है। कंपनी पर फर्जी लेबलिंग के जरिए कृषि और स्वास्थ्य उत्पादों को कई गुना महंगे दामों पर बेचने का आरोप है। श.शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि DMPL अपने ही फर्जी फार्म के नाम पर दवाइयों का निर्माण दर्शा रही थी। न तो दवाइयों की गुणवत्ता जांच कराई गई और न ही कोई वैधानिक अनुमति ली गई। कई उत्पाद दूसरे निर्माताओं से कम कीमत पर खरीदे गए और उन पर DMPL का लेबल लगाकर बाजार में बेचा गया।…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक युवक को मच्छरों ने काट लिया। उन मच्छरों को मारने के बाद पॉलीथिन में बंद कर युवक सीधे नगर निगम दफ्तर पहुंच गया। जहां उसने अधिकारियों और नेता प्रतिपक्ष को जानकारी देते हुए दिखाया। मामला वामनराव लाखे वार्ड का है।.दरअसल, दंतेश्वरी मंदिर गोपिया पारा निवासी दाऊ लाल पटेल को मच्छरों ने काट लिया। युवक को डर था कि, जिस मच्छर ने उसे काटा है, वो डेंगू फैलाने वाला है। इस डर से युवक ने पहले पास के ही एक डॉक्टर से पूछा। डॉक्टर ने उसे सलाह दी कि इसकी जांच करवाएं।इसके बाद युवक सामाजिक कार्यकर्ता…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना अर्जुनी थ.मृतिका पहचान थानेश्वरी नार्वे (25) की रूप में हुई है। वहीं भीमराव रामटेके (24) का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, भाई-बहन किसी काम से अपने गांव अधारी नवागांव से ग्राम अछोटा आए थे। वापस लौटने के दौरान ग्राम कोलियारी के पास रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें…
राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप 2025 पहले ही दिन स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया।.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान शासन, प्रशासन, चिकित्सा जगत और सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। मेगा कैंप में पहले दिन 8700 मरीजों ने जांच कराई और दवाइयां ली।मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य सुविधा लेते स्थानीय नागरिक।35 से ज्यादा अस्पतालों के डॉक्टर्स ने करी जांचशिविर में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों और 35 से अधिक प्रतिष्ठित अस्पतालों की ओर से निशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा…
खरसिया व पुसौर क्षेत्र से लगातार रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जहां 7 ट्रैक्टर को जब्त किया गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रेत का अवैध परिवहन लगातार जारी है। जिसकी वजह से खनिज विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जहां रेत के अवैध परिवहन पर 7 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। जिस पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है।.मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग में लगातार अवैध रेत परिवहन की शिकायते आ रही थी। ऐसे में विशेष अभियान के तहत खनिज अमला की जांच टीम को सूचना मिली कि…
कोरबा जिले के पसरखेत वन परिक्षेत्र में कूप कटिंग (पेड़ कटाई) का मामला गरमा गया है। इस मामले में लगभग 50 ग्रामीणों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसके विरोध में आसपास के 6 गांवों के लोगों ने बैठक की है। ग्रामीण कूप कटिंग रोकने क.कोरबा वनमंडल के पसरखेत वन परिक्षेत्र में ‘सलेक्शन कम इम्प्रूवमेंट’ योजना के तहत कूप कटिंग शुरू की गई थी। इसके लिए कोलगा के गुफा एरिया, बांधा पतरा, ढोंड़टिकरा और मोहनपुर में मजदूर लगाए गए थे। पेड़ों की कटाई की जानकारी मिलने पर कोलगा के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर…
यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। रायपुर में महाराष्ट्र का एक 22 साल का युवक कोकीन लेकर पहुंचा था। युवक नए साल में नशे के समान को शहर में खपाने की तैयारी में था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। युवक जब ग्राहक की तलाश कर रहा था तभी पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। यह पूरा मामला गंज.घटना थाना गंज क्षेत्र के एक्सप्रेस वे रोड, चूनाभट्टी स्थित पुराने शराब दुकान के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक वहां कोकिन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के…
एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चौकी का घेरावसरगुजा जिले के ग्राम असकला में किसान की बिजली काटने पहुंचे लाइनमैन के साथ दबंगों ने गाली-गलौच की और चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बंधक लाइनमैन को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो शुक्रवा.जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र लमगांव के लाइनमैन गौतम पैकरा को असकला के एक ग्रामीण का बिजली कनेक्शन काटने का आदेश मिला था। गुरुवार 18 दिसंबर को लाइनमैन ग्राम असकला में बिजली कनेक्शन काटने पहुंचा और कनेक्शन काट दिया। आरोप है कि…
कई तरह के विवादों और जद्दोजहद के बाद आखिरकार एसआईआर के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख खत्म हो गई। 18 दिसंबर तक जिले की सात विधानसभा सीटों में करीब 1.38 लाख मतदाता ऐसे मिले जिन्होंने अपना गणना प्रपत्र तो जमा किया है, लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं दे पा.आयोग ने इन सभी मतदाताओं को सी कैटेगरी में रखा है। यानी इन सभी लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी दस्तावेज जमा नहीं किए गए तो इन सभी के नाम मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे। पहली नजर में आयोग ने इन्हें संदिग्ध मतदाता माना है।रायपुर जिले…
बिलासपुर में उसलापुर ओवरब्रिज के पास एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही तीन महिलाओं को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।.सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि अटल आवास सकरी निवासी मनीषा सोनी एलआईसी एजेंट हैं। मंगलवार दोपहर वे अपने पति नर्मदा प्रसाद सोनी के साथ बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। उनके पति ऑटो चला रहे थे। रास्ते में पांच महिलाओं ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया और नेहरू चौक जाने की बात कही।ऑटो में बैठते ही बाल…