Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The lineman was abused and held hostage for four hours by the goons. | लाइनमैन से गालीगलौज, दंबगों ने चार घंटे बंधक बनाया: काम बंद कर चौकी पहुंचे विद्युतकर्मी, जिपं उपाध्यक्ष के भाई व अन्य के खिलाफ FIR दर्ज – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

The lineman was abused and held hostage for four hours by the goons. | लाइनमैन से गालीगलौज, दंबगों ने चार घंटे बंधक बनाया: काम बंद कर चौकी पहुंचे विद्युतकर्मी, जिपं उपाध्यक्ष के भाई व अन्य के खिलाफ FIR दर्ज – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 19 at 185301 1766150792
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चौकी का घेराव

सरगुजा जिले के ग्राम असकला में किसान की बिजली काटने पहुंचे लाइनमैन के साथ दबंगों ने गाली-गलौच की और चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बंधक लाइनमैन को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो शुक्रवा

.

जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र लमगांव के लाइनमैन गौतम पैकरा को असकला के एक ग्रामीण का बिजली कनेक्शन काटने का आदेश मिला था। गुरुवार 18 दिसंबर को लाइनमैन ग्राम असकला में बिजली कनेक्शन काटने पहुंचा और कनेक्शन काट दिया। आरोप है कि दबंगों ने उससे गाली-गलौज की और बंधक बना लिया।

दबंगों ने की गाली-गलौज, बंधक बनाया

दबंगों ने की गाली-गलौज, बंधक बनाया

चार घंटे रहे बंधक, पुलिस ने छुड़ाया गौतम पैकरा ने बताया कि वे जैसे ही लाइन काटकर वहां से निकले। असकला के रवि शंकर यादव एवं साथियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। उन्होंने उसे बंधक बना लिया। इसकी सूचना उसने लमगांव विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता नीरज कुजूर को दी।

कनिष्ठ अभियंता नीरज कुजूर रघुनाथपुर पुलिस चौकी पहुंचे एवं पुलिसकर्मियों के साथ शाम 7 बजे असकला पहुंचकर लाइनमैन गौतम पैकरा को मुक्त कराया।

कनिष्ट अभियंता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी रघुनाथपुर में देते हुए रविशंकर यादव एवं साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने आवेदन दिया।

पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR तो चौकी का घेराव मामले में पुलिस ने शुक्रवार को FIR दर्ज नहीं की तो बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के कर्मी रघुनाथपुर चौकी पहुंच गए। अंबिकापुर, बतौली, लुण्ड्रा, लखनपुर, उदयपुर एवं सीतापुर के भी विद्युतकर्मी लुण्ड्रा पहुंच गए और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी।

मामले में रघुनाथपुर पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज किया तब दोपहर बाद विद्युतकर्मी वापस लौटे। मामले में रवि शंकर यादव एवं अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रवि शंकर यादव सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चचेरे भाई हैं।

रघुनाथपुर चौकी प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि मामले में 295, 351(1), 115 (2), 132, 221 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075228
Views Today : 349
Views Last 7 days : 3193
Views Last 30 days : 10021
Total views : 104250
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.