Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal network marketing and fake medicines busted | अवैध नेटवर्क मार्केटिंग और फर्जी दवाइयों का भंडाफोड़: दुर्ग में 2.84 करोड़ का बायो-स्टिमुलेंट जब्त, DMPL कंपनी महंगे दामों पर बेच रही थी – durg-bhilai News
Breaking News

Illegal network marketing and fake medicines busted | अवैध नेटवर्क मार्केटिंग और फर्जी दवाइयों का भंडाफोड़: दुर्ग में 2.84 करोड़ का बायो-स्टिमुलेंट जब्त, DMPL कंपनी महंगे दामों पर बेच रही थी – durg-bhilai News

By adminDecember 19, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c603ac1d 69be 4a7b 9814 80133aebb6c0 1766152459053
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के ग्राम धनोरा में ड्रेकी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (DMPL) पर अवैध नेटवर्क मार्केटिंग और डुप्लीकेट दवाइयों के कारोबार का आरोप लगा है। कंपनी पर फर्जी लेबलिंग के जरिए कृषि और स्वास्थ्य उत्पादों को कई गुना महंगे दामों पर बेचने का आरोप है। श

.

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि DMPL अपने ही फर्जी फार्म के नाम पर दवाइयों का निर्माण दर्शा रही थी। न तो दवाइयों की गुणवत्ता जांच कराई गई और न ही कोई वैधानिक अनुमति ली गई। कई उत्पाद दूसरे निर्माताओं से कम कीमत पर खरीदे गए और उन पर DMPL का लेबल लगाकर बाजार में बेचा गया। जिन उत्पादों की वास्तविक कीमत 500 से 700 रुपए थी, उन्हें 3000 से 3200 रुपए तक में बेचा गया।

नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए लोगों को जोड़ा

जानकारी के अनुसार, कंपनी नेटवर्क मार्केटिंग मॉडल पर काम कर रही थी। लोगों को 1600 रुपए में जोड़ा जाता था और दो नए सदस्य जोड़ने पर कमीशन का लालच दिया जाता था। यह सिस्टम धीरे-धीरे चेन मॉडल में बदल गया, जिसमें जुड़े लोग अपनी राशि निकालने के लिए और अधिक लोगों को जोड़ते चले गए। इसी नेटवर्क के जरिए कृषि और हेल्थ केयर उत्पादों की बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही थी।

71757260 7a16 4deb 9c13 2fd7be6bf7e1 1766152459041

बिना लाइसेंस बायो-स्टिमुलेंट का कारोबार

जांच में सामने आया कि किसानों को जैव प्रेरक ह्यूमिक एसिड और अन्य कृषि उत्पाद बिना किसी वैध अनुमति के बेचे जा रहे थे। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत जैव प्रेरकों के भंडारण और विक्रय के लिए संचालनालय कृषि या जिला उप संचालक कार्यालय से अनुमति जरूरी होती है, लेकिन कंपनी प्रभारी कोई भी वैध लाइसेंस या विक्रय प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

3c666454 26ac 499e a0c5 bcf251d6fb5c 1766152459053

संयुक्त जांच टीम की कार्रवाई

संभागीय संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग के निर्देशन में 15 दिसंबर को संभाग स्तरीय कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम ने ग्राम पंचायत धनोरा के आनंद नगर स्थित DMPL के गोदाम पर कार्रवाई की। टीम में निरीक्षक हेमंत कुमार बघेल, निरीक्षक सुचित्रा दरबारी, उर्वरक निरीक्षक नवीन खोब्रागढ़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सोनाली कुजूर और अजय यादव शामिल रहे।

दस्तावेज नहीं दिखा सके प्रभारी

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान प्रभारी धनेश साहू ने स्वीकार किया कि ह्यूमिक एसिड को प्रदेश के कई जिलों में एजेंटों के माध्यम से बेचा जा रहा है। जब प्राधिकार पत्र, बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर मांगे गए, तो कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

639ee131 8278 44aa a8bb 02c7cb38eb7c 1766152459045

स्टॉक में भारी गड़बड़ी उजागर

जांच में बताया गया कि 1 जनवरी से 15 दिसंबर तक 49,360 बोतल (एक लीटर) ह्यूमिक एसिड का भंडारण किया गया, जिनमें से 38,668 बोतल बिक चुकी हैं। शेष स्टॉक 1326 बोतल बताया गया था, लेकिन जांच के दौरान पहले तल के गोदाम से 630 पेटियों में रखी 7560 अतिरिक्त बोतलें बरामद की गईं।

इस तरह कुल 8886 बोतल अवैध जैव प्रेरक ह्यूमिक एसिड जब्त किया गया, जिसकी अधिकतम खुदरा कीमत के आधार पर कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 84 लाख 35 हजार 200 रुपए आंकी गई।

गोदाम सील, नमूने जांच के लिए भेजे गए

संयुक्त जांच टीम ने अवैध रूप से भंडारित उत्पाद जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। विक्रय से जुड़े इनवॉयस, रजिस्टर और कच्ची बिल बुक भी जब्त की गईं। ह्यूमिक एसिड के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। कंपनी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

74d01763 bc30 49f9 8800 e90e0ca3b55f 1766152459043

विभागीय अधिकारियों का बयान

कृषि उप संचालक संदीप भोई ने बताया कि धनोरा में बिना लाइसेंस और विक्रय प्रमाण पत्र के बायो-स्टिमुलेंट का भंडारण पाया गया है। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त उत्पादों की गुणवत्ता पर अंतिम स्थिति प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

मुख्य सचिव और कलेक्टर से शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव और दुर्ग कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर DMPL को सील करने और संबंधित फार्म संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

32bc0aa2 5756 47f7 8e12 5afec9d588d2 1766152459053



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.