राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप 2025 पहले ही दिन स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र बनकर सामने आया।
.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान शासन, प्रशासन, चिकित्सा जगत और सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। मेगा कैंप में पहले दिन 8700 मरीजों ने जांच कराई और दवाइयां ली।

मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य सुविधा लेते स्थानीय नागरिक।
35 से ज्यादा अस्पतालों के डॉक्टर्स ने करी जांच
शिविर में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों और 35 से अधिक प्रतिष्ठित अस्पतालों की ओर से निशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जा रही है। अब तक 18 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है, जिससे लोगों में आयोजन को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।

मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य सुविधा लेते स्थानीय नागरिक।
बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज
पहले दिन के हेल्थ रिपोर्ट कार्ड के अनुसार 2200 शुगर और 2500 बीपी मरीजों की जांच की गई। 700 से अधिक ब्लड सैंपल लिए गए और 1100 मरीजों को मुफ्त एलोपैथिक दवाइयां वितरित की गईं।
इसके अलावा आंख, दंत, हड्डी, चर्म, हृदय, पेट, मूत्र और दमा रोग से संबंधित सैकड़ों मरीजों की जांच की गई।
शिविर में मरीजों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था भी की गई है। मेगा हेल्थ कैंप प्रदेश की जनता के लिए राहत, भरोसे और उम्मीद का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।
<
