Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7 tractors seized for illegally transporting sand in Chhattisgarh’s Raigarh; a trailer loaded with limestone also seized | रायगढ़ में रेत का अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर जब्त: चुना पत्थर लोड ट्रैलर भी पकड़ाई, जांच अभियान में 4 दिनों में 17 वाहन जब्त – Raigarh News
Breaking News

7 tractors seized for illegally transporting sand in Chhattisgarh’s Raigarh; a trailer loaded with limestone also seized | रायगढ़ में रेत का अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टर जब्त: चुना पत्थर लोड ट्रैलर भी पकड़ाई, जांच अभियान में 4 दिनों में 17 वाहन जब्त – Raigarh News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ret taskari abhi 19 1 1766152383
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खरसिया व पुसौर क्षेत्र से लगातार रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जहां 7 ट्रैक्टर को जब्त किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रेत का अवैध परिवहन लगातार जारी है। जिसकी वजह से खनिज विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जहां रेत के अवैध परिवहन पर 7 ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। जिस पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग में लगातार अवैध रेत परिवहन की शिकायते आ रही थी। ऐसे में विशेष अभियान के तहत खनिज अमला की जांच टीम को सूचना मिली कि पुसौर व खरसिया क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

ऐसे में जांच टीम ने पहले पुसौर और फिर खरसिया रोड पर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को रोकवाया। जहां रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर वाहन चालकों के पास कोई कागजात नहीं मिला।

इससे 7 ट्रैक्टर वाहन को जब्त करते हुए पुसौर व खरसिया थाना में रखा गया है। वहीं पुसौर क्षेत्र में निम्न श्रेणी के चुना पत्थर के अवैध परिवहन पर 1 ट्रैलर को भी पकड़ा गया है।

सभी जब्त वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रेत के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों को जब्त कर थाना व कलेक्ट्रट में खड़ी करवाया गया है

रेत के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों को जब्त कर थाना व कलेक्ट्रट में खड़ी करवाया गया है

4 दिनों में 17 वाहनें जब्त रेत तस्करी के मामले में 4 दिनों में खनिज अमला ने 17 वाहनों को जब्त किया है। इसमें पूर्व में सोमवार को खरसिया व पुसौर की ओर से अवैध रेत से लोड 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया था।

इस दौरान भी चालकों के पास रेत संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था। ऐसे में सभी ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी किया गया था। इसके बाद बुधवार व गुरूवार को 8 वाहनों को पकड़ा गया है। इस तरह 4 दिनों में 17 वाहनों को जब्त किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.