Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 women arrested for running away after snatching mangalsutra | मंगलसूत्र छीनकर भाग रहीं 3 महिलाएं गिरफ्तार: उसलापुर ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

3 women arrested for running away after snatching mangalsutra | मंगलसूत्र छीनकर भाग रहीं 3 महिलाएं गिरफ्तार: उसलापुर ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
be4aba7c b973 4a5a 9b0d e93fa359226a 1766148147890
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में उसलापुर ओवरब्रिज के पास एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही तीन महिलाओं को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।

.

सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि अटल आवास सकरी निवासी मनीषा सोनी एलआईसी एजेंट हैं। मंगलवार दोपहर वे अपने पति नर्मदा प्रसाद सोनी के साथ बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। उनके पति ऑटो चला रहे थे। रास्ते में पांच महिलाओं ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया और नेहरू चौक जाने की बात कही।

16bd5ab1 febf 447a 8a20 979f7d417481 1766148147889

ऑटो में बैठते ही बाल खींचकर बदली सीट

मनीषा के पति ने उन महिलाओं को ऑटो में बैठा लिया। उसलापुर ओवरब्रिज के पास ऑटो में बैठी एक महिला ने पीछे से मनीषा के बाल खींचे। जब मनीषा ने पीछे मुड़कर देखा, तो उस महिला ने उन्हें दूसरी सीट पर बैठने को कहा। इसी दौरान, उन्हीं में से एक अन्य महिला ने मनीषा को बीच वाली सीट पर बैठने के लिए कहा।

सीट बदलते ही मंगलसूत्र हुआ गायब

जब मनीषा दूसरी सीट पर गईं, तो उन्हें अपने गले से सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। मनीषा ने तुरंत अपने पति को ऑटो रोकने के लिए कहा और शोर मचाया। इस बीच आरोपी महिलाएं उसलापुर रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल चोर महिलाओं की तलाश शुरू की।

तीनों आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

कुछ ही देर में पुलिस टीम ने सूरजपुर जिले के जय नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरमुरा निवासी रचना गिरी गोस्वामी (25), रजन गिरी गोस्वामी (32) और कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा निवासी कौशिल्या गिरी गोस्वामी (30) को पकड़ लिया। उनके कब्जे से सोने का मंगलसूत्र जब्त किया गया। तीनों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 350
Views Last 7 days : 3194
Views Last 30 days : 10022
Total views : 104251
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.