Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Laborer dies after wall collapses in Durg | दुर्ग में दीवार गिरने से मजदूर की मौत: एक महीने बाद लापरवाही उजागर; मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Laborer dies after wall collapses in Durg | दुर्ग में दीवार गिरने से मजदूर की मौत: एक महीने बाद लापरवाही उजागर; मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज – durg-bhilai News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0a01835c 031f 49b3 b1cc 498f15541941 1766559047219
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर 2025 को हुए एक हादसे में अब जाकर अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना में 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई थी। मर्ग जांच में सामने आया है कि यह मौत लापरवाही का नतीजा था, जिसके बाद मकान मालिक पर

.

मृतक कमलनारायण ठाकुर, ग्राम पेण्ड्रावन का निवासी था। वह 14 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे अपने साथियों के साथ ग्राम हिरेतरा स्थित डॉ. गुरूदेव चंदेल के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने पहुंचा था। वहां मकान की नींव खुदाई का काम चल रहा था।

निर्माण स्थल पर नींव के ठीक बगल में एक पुरानी और जर्जर मिट्टी की दीवार खड़ी थी। आरोप है कि इस दीवार को हटाए बिना ही मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई।

सुबह करीब 7:30 बजे अचानक वह पुरानी दीवार छत सहित भरभराकर गिर गई। कमलनारायण नींव के गड्ढे में मलबे के नीचे दब गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान साथ काम कर रहे मजदूर ईश्वरी गायकवाड को भी चोटें आईं।

17daf5c3 c691 4343 ab19 56b59f48f825 1766559047216

सिर में गंभीर चोट से गई जान

हादसे के बाद मृतक के पिता अमरनाथ ठाकुर को फोन पर सूचना दी गई। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमलनारायण मृत अवस्था में मिला। पिता की रिपोर्ट पर थाना धमधा में मर्ग क्रमांक 46/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मर्ग जांच के दौरान पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण और चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृतक की मौत का कारण सिर में आई गंभीर चोट बताया। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।

a54c5bd1 c1e4 4c87 9b04 af45f7756a04 1766559047216

लापरवाही बनी मौत की वजह

जांच में पुलिस ने पाया कि मकान मालिक डॉ. गुरूदेव चंदेल द्वारा मजदूरों से असुरक्षित परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था। जर्जर दीवार को न हटाना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे तौर पर जानलेवा साबित हुई। यह महज हादसा नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक लापरवाही थी।

एक महीने बाद दर्ज हुआ आपराधिक केस

मर्ग जांच पूरी होने के बाद अब मकान मालिक डॉ. गुरूदेव चंदेल (60 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.