Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two bikes collide in Korba, 6th class student dies | कोरबा में दो बाइकों की भिड़ंत,6वीं के छात्र की मौत: दोस्तों संग मेला देखने गया था, माता-पिता ने किया था मना, लौटते वक्त हुआ हादसा – Korba News
Breaking News

Two bikes collide in Korba, 6th class student dies | कोरबा में दो बाइकों की भिड़ंत,6वीं के छात्र की मौत: दोस्तों संग मेला देखने गया था, माता-पिता ने किया था मना, लौटते वक्त हुआ हादसा – Korba News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
54d6e039 9e87 4584 97c4 c9677202132b 1766568727806
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में रामपुर-जोगीपाली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में 13 वर्षीय छात्र बिरेंद्र कुमार मांझी की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ मेला देखने आया था और रात में नाना के घर लौट रहा था।

.

मृतक बिरेंद्र कुमार मांझी रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली का निवासी था और स्थानीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बिरेंद्र ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपाली स्थित अपने नाना के घर जाने और वहां से रामपुर मेला देखने की योजना बनाई थी।

बिरेंद्र के पिता ने उसे मेला जाने से मना किया था, लेकिन वह जिद पर अड़ गया। वह अपने दोस्त बीरू और सुरेश के साथ बाइक क्रमांक CG 13 AW 9078 पर सवार होकर सीधे रामपुर पहुंचा।

3c3ae6a8 66c6 4c7b a961 5fcc5e962947 1766568727801

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

रात करीब नौ बजे बिरेंद्र दोस्तों को मेले में छोड़कर नाना के घर लौट रहा था। चिराई झोरखी के समीप उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी दोपहिया वाहन (क्रमांक CG 13 J 5319) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह डैमेज हो गई और बिरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

318985e0 0fe8 42e3 aef3 4e2ae5d1fbe5 1766568727799

हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार

हादसे के बाद दूसरे बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बिरेंद्र को तत्काल करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाकर मेमो अस्पताल चौकी भेजा गया। मंगलवार सुबह अस्पताल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.