Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bijapur road scam… PWD executive engineer and two SDOs suspended | बीजापुर सड़क घोटाला…PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो SDO सस्पेंड: नेलसनार-कोडोली मार्ग में अनियमितता उजागर करने पर हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या – Bijapur News
Breaking News

Bijapur road scam… PWD executive engineer and two SDOs suspended | बीजापुर सड़क घोटाला…PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो SDO सस्पेंड: नेलसनार-कोडोली मार्ग में अनियमितता उजागर करने पर हुई थी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या – Bijapur News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18050D5E 8F8E 45F9 82EC 36859236F669 1766571769531
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़े सड़क निर्माण भ्रष्टाचार मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 23 दिसंबर 2025 को इ

.

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई बीजापुर जिले के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई है। इस मामले में थाना गंगालुर में अपराध दर्ज है।

PWD के तीन अधिकारी हुए सस्पेंड

जांच में भ्रष्टाचार पाए जाने पर कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, लोक निर्माण विभाग; अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर, उपसंभाग क्रमांक-1, बीजापुर; और अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास, सेतु उपसंभाग, जगदलपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

F51B5415 D473 4ED4 93DB CC4F4084EF57 1766571775074

निलंबन के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर रखा गया है। आदेश में यह भी बताया गया है कि उन्हें नियम के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर मार्ग के निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसी मामले से जुड़ी घटनाओं के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सरकार की यह कार्रवाई हत्याकांड और सड़क निर्माण भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.