राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आमजनों को बेहतर चिकित्सा लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेंद्र यादव सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज सुबह ग्राम सुरगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां आयोजित विशेष योग शिविर में भी हिस्सा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आधार है। नियमित योगाभ्यास से बीमारियों से बचाव होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से अपनी व्यस्त दिनचर्या में कम से कम…
Author: admin
बिलासपुर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक तालाब में डूब गया। बुधवार रात तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी मोनू ध्रुव (25) बुधवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सकरी थाना क्षेत्र के ललहीखार गया था। दोपहर में युवकों ने वहीं पर खाना बनाया। इस दौरान शराब पार्टी भी की। तालाब में बर्तन धोने गए थे, नहाने…
धमतरी में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार द्वारा जारी नए निर्देशों के बाद अब ऑनलाइन नक्शा अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना जमीन का पंजीयन नहीं होगा। तहसीलदार कुसुम प्रधान ने बताया कि राजस्व प्रकरणों में नक्शा और सीमांकन से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इनमें कई विवादित नक्शे और बटांकन के मामले शामिल हैं। जिन जमीनों का ऑनलाइन नक्शा नहीं तुरंत बनवाना होगा उन्होंने बताया कि कई मामलों में यह देखा गया है कि जहां ऑनलाइन नक्शा होना चाहिए, वहां बटर पेपर पर नक्शा बनाकर उप पंजीयक…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम गौरेला रेस्ट हाउस से रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड तक पदयात्रा और रेलवे स्टेशन से मिशन स्कूल तक बाइक रैली के माध्यम से संपन्न हुआ। अंत में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत और समर्थन किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण में एक ऐतिहासिक पहल जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा की…
कोंडागांव के चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। आर्यन जायसवाल ने 94.8% अंक प्राप्त कर जिला मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। अनुष्का बागड़े ने 92.2% अंक प्राप्त किए। सिद्धार्थ पाणिग्राही ने 90.2% और सार्थक सखुजा ने 90% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद…
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 13 अप्रैल को एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली लीडर रूपी के अंतिम संस्कार के दौरान ‘हिड़मा’ से जुड़ा गाना बजाया गया। इस दौरान लोग लाल झंडे लेकर नाचते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे तेलंगाना का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद रूपी का शव तेलंगाना के मेडक जिले ले जाया गया, जहां 14 अप्रैल को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शव यात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे पर ‘मेरे जंगल का सीना’ गाना बजाया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। इसी क्रम में जिले में 16 अप्रैल से स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) शुरू हो गई है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-गणना प्रपत्र भरकर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। नागरिकों को पहली बार अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरने का अवसर दिया गया है। इसके लिए एसई वेब पोर्टल http://se.census.gov.in उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र में अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही स्व-गणना फॉर्म कलेक्टर…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की चौकी बरियों पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आबिद अंसारी को सीतापुर रोड अंबिकापुर से हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 111/2026 से संबंधित है। पूर्व में बरियों चौकी क्षेत्र के आरा सरना पारा गांव के पास से एक पिकअप वाहन से मवेशी तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए थे, क्योंकि वाहन खेत में फंस गया था। आरोपियों पर इन धाराओं में हुई कार्रवाई इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक…
सूरजपुर जिले में हाथी के हमले से एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने अंबिकापुर-प्रतापपुर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया था। यह घटना कल्याणपुर चौक के पासकी है जहां ग्रामीण मृतक के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शनकर रहे थे। दरअसल बिती देर शाम सूरजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित कोटबहरा गांव का रहने वाला केशव काम से वापस लौट रहा था इसी दौरान हांथी ने केशव पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी और जिससे उसका शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग प्रदर्शनकारी ग्रामीण मृतक…
रायपुर जिले में प्रोजेक्ट दक्ष चलाया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की इस पहल के तहत अब तक 227 बैचों में 4 हजार से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग के 47 सहायक शिक्षक और प्रधान पाठकों ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए तैयार किया जा रहा है। ई-गवर्नेंस को मिली मजबूती कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाना है। इसमें कंप्यूटर व मोबाइल का उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता,…