![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम गौरेला रेस्ट हाउस से रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड तक पदयात्रा और रेलवे स्टेशन से मिशन स्कूल तक बाइक रैली के माध्यम से संपन्न हुआ। अंत में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत और समर्थन किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण में एक ऐतिहासिक पहल जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह अधिनियम निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करेगा। 33% आरक्षण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा पैकरा ने आगे कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रावधान महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। यह अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। सभा से पहले गौरेला में नारी शक्ति वंदन रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसका नेतृत्व समीरा पैकरा ने किया। रैली के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
<
