कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें फिर बढ़ गई हैं। मंगलवार सुबह इमली छपार चौक स्थित स्काई मेंस वेयर दुकान को निशाना बनाया गया। चोर दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर घुसे और नगदी, कपड़े व जूते लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक आकाश साहू ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का छप्पर टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले में रखे लगभग 5 हजार रुपये के साथ-साथ नए कपड़े और जूते भी ले गए। उन्होंने तुरंत कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…
Author: admin
दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र स्थित खाड़ा गांव में दोस्तों के बीच हुए विवाद में 43 साल के शंभू निषाद की मौत हो गई। घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब शंभू अपने दोस्तों से मिलने गया था। इस मामले में पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शंभू निषाद अहमदाबाद (गुजरात) में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था। परिवार में पत्नी और 2 बेटियां और 1 बेटा है। 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शंभू अपने मित्र संतोष…
राजनांदगांव में बसंतपुर थाना पुलिस ने अपनी मां से बिछड़े एक 8 वर्षीय दिव्यांग बालक को कुछ ही घंटों में ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से बालक सुरक्षित परिजनों तक पहुंच सका। जानकारी के अनुसार, जबलपुर (बेलखेड़ा) की मूल निवासी और वर्तमान में डोंगरगढ़ के लावणी भाटा में रह रहीं उषा साहू अपने 8 वर्षीय दिव्यांग पुत्र कृष्णा साहू का आधार कार्ड सुधरवाने के लिए राजनांदगांव जिला कार्यालय आई थीं। शहर में भटका बच्चा काम पूरा न होने पर बालक की जिद के कारण माँ उसे रानी सागर चौपाटी में झूला झुलाने ले गईं। कड़ी…
सक्ती1 घंटे पहलेकॉपी लिंकसक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से कई मजदूर झुलस गए हैं।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं।घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40…
बिलासपुर में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को CBSE कोर्स के नाम पर भ्रमित करने वाले ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा की गई है। हालांकि इसी तरह के आरोपों के बावजूद नारायणा ई-टेक्नो स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर DEO का कहना है कि स्कूल ने मान्यता ले ली है। बताया जा रहा है कि 5वीं और 8वीं कक्षाओं में खुद को CBSE से मान्यता प्राप्त बताने वाले ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (मिशन अस्पताल रोड, व्यापार विहार) और नारायणा ई-टेक्नो स्कूल (अमेरी रोड) के खिलाफ शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित की थी। दरअसल…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में भव्य रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया। मंगलवार को समाजजनों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रैली शुरू हुई। इसमें बौद्ध समाज के साथ-साथ सतनामी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में ‘जय भीम’ के नारे गूंजे और शामिल महिला-पुरुष उत्साह से थिरकते रहे। यह शोभायात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर रत्नाबांधा चौक,…
महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 88 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 19,100 रुपये है। पुलिस ने इस दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहली कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीदादर और धनापाली में पुलिस ने 54…
इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
दुर्ग जिले में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए अभियान “ऑपरेशन तलाश” में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 13 दिनों में पुलिस ने 192 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया। यह अभियान 1 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार अभियान चलाकर गुमशुदा लोगों की तलाश की। 9 बच्चियां भी मिली पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए लोगों में 5 बच्चे, 9 बच्चियां, 127 महिलाएं और 51 पुरुष शामिल…
कोरबा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस को 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल और खिला रहे हैं। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली और साइबर थाना की एक संयुक्त टीम गठित की गई। एक आरोपी मौके से हुआ फरार टीम ने बताए गए जगह पर…