Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महिला-नक्सली रूपी के अंतिम संस्कार में बजा हिड़मा का गाना,VIDEO:लोग लाल झंडा लेकर नाचते दिखे;कांकेर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने किया था ढेर
Breaking News

महिला-नक्सली रूपी के अंतिम संस्कार में बजा हिड़मा का गाना,VIDEO:लोग लाल झंडा लेकर नाचते दिखे;कांकेर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने किया था ढेर

By adminApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 124 1776337766
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 124 1776337766
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 13 अप्रैल को एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली लीडर रूपी के अंतिम संस्कार के दौरान ‘हिड़मा’ से जुड़ा गाना बजाया गया। इस दौरान लोग लाल झंडे लेकर नाचते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे तेलंगाना का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद रूपी का शव तेलंगाना के मेडक जिले ले जाया गया, जहां 14 अप्रैल को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शव यात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे पर ‘मेरे जंगल का सीना’ गाना बजाया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महिला नक्सली रुपी रेड्डी के अंतिम संस्कार के दौरान सामने आए वीडियो को लेकर कांकेर पुलिस ने कहा कि यह तेलंगाना का मामला है, इसमें वे कुछ नहीं कह सकते। एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि एनकाउंटर के अगले दिन ही रुपी रेड्डी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। उसकी बहन और अन्य परिजन शव लेने आए थे। देखिए पहले ये तस्वीरें- छोटेबेठिया के जंगल में हुई थी मुठभेड़ बता दें कि 13 अप्रैल को कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में सुरक्षा बल से जवानों ने ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी रेड्डी ढेर किया था। मौके से उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक, उसे लगातार सरेंडर के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह सक्रिय रूप से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही। बस्तर में बड़े कैडर के कई नक्सलियों के मारे जाने या सरेंडर के बाद वह प्रमुख सक्रिय कैडर में गिनी जा रही थी। विजय रेड्डी की थी पत्नी महिला नक्सली रूपी स्टेट कमेटी मेंबर (SCM) विजय रेड्डी की पत्नी थी। विजय रेड्डी राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले में हुई मुठभेड़ में मारा गया था। विजय रेड्डी की पत्नी रूपी ही उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने से रोक रही थी। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कांकेर में एनकाउंटर में महिला नक्सली लीडर रूपी ढेर: डेडलाइन के बाद बस्तर की आखिरी कैडर का सफाया; शव के साथ पिस्टल बरामद छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हुई है। मारी गई नक्सली की पहचान वांटेड ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रूपी रेड्डी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075496
Views Today : 357
Views Last 7 days : 2254
Views Last 30 days : 10216
Total views : 104824
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.