Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग-पुलिस ने 13 दिनों में 192 गुमशुदा लोगों को खोजा:इनमें 5 लड़के, 9 लड़कियां और 127 महिलाएं शामिल, सभी को परिजनों के हवाले किया
Breaking News

दुर्ग-पुलिस ने 13 दिनों में 192 गुमशुदा लोगों को खोजा:इनमें 5 लड़के, 9 लड़कियां और 127 महिलाएं शामिल, सभी को परिजनों के हवाले किया

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
csp 1776174007
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



csp 1776174007
दुर्ग जिले में गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए अभियान “ऑपरेशन तलाश” में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 13 दिनों में पुलिस ने 192 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया। यह अभियान 1 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक चलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने लगातार अभियान चलाकर गुमशुदा लोगों की तलाश की। 9 बच्चियां भी मिली पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए लोगों में 5 बच्चे, 9 बच्चियां, 127 महिलाएं और 51 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। ज्यादातर मामलों में उन्हें उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया है। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से मिली मदद इस अभियान में पुलिस ने तकनीक का भरपूर उपयोग किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर गुमशुदा लोगों तक पहुंच बनाई गई। कई मामलों में दूसरे जिलों और राज्यों की पुलिस की भी मदद ली गई, जिससे बेहतर समन्वय के साथ तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई लोग किसी कारणवश घर छोड़कर चले गए थे, जबकि कुछ मामलों में परिजनों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए सभी को तलाश कर सुरक्षित बरामद किया। दूसरे राज्यों में भी पहुंची पुलिस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न सिर्फ शहर, बल्कि आसपास के इलाकों और अन्य राज्यों में भी जाकर तलाश की। हर सुराग को गंभीरता से लेते हुए उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। गुमशुदा लोगों के मिलने के बाद जब उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया, तो कई भावुक पल देखने को मिले। दुर्ग पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076157
Views Today : 743
Views Last 7 days : 3549
Views Last 30 days : 11381
Total views : 106186
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.