Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में युवकों ने दोस्त की पिटाई की, मौत:शराब के नशे में जमीन को लेकर विवाद, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट
Breaking News

दुर्ग में युवकों ने दोस्त की पिटाई की, मौत:शराब के नशे में जमीन को लेकर विवाद, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7515b2b5 96f9 4716 9673 a1d4b7c0ca4e 1776156849729
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7515b2b5 96f9 4716 9673 a1d4b7c0ca4e 1776156849729
दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र स्थित खाड़ा गांव में दोस्तों के बीच हुए विवाद में 43 साल के शंभू निषाद की मौत हो गई। घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब शंभू अपने दोस्तों से मिलने गया था। इस मामले में पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शंभू निषाद अहमदाबाद (गुजरात) में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था। परिवार में पत्नी और 2 बेटियां और 1 बेटा है। 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शंभू अपने मित्र संतोष यादव और रोहित यादव के घर पहुंचा। तीनों के बीच शराब के नशे में बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। विवाद की वजह गांव की आबादी जमीन बताई जा रही है। शंभू ने इस मामले में सरपंच से बात करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने उसे खुद ही सरपंच से बात करने को कहा। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई और आरोपियों ने शंभू की पिटाई कर दी। घर लाने के बाद बिगड़ी हालत मारपीट के बाद आरोपियों ने ही शंभू के परिवार को सूचना दी। परिजन रात करीब 11:30 बजे उसे घर ले आए। परिवार के अनुसार उसे अंदरूनी चोटें आई थीं। वह घर पहुंचकर सो गया, मगर अगली सुबह नहीं उठा। शंभू की हालत गंभीर देख परिजन उसे दोपहर करीब 12 बजे दुर्ग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, दो आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष यादव को कोनारी गांव के पास उसके कार्यस्थल से गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी रोहित यादव को उतई क्षेत्र से पकड़ा गया। जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सर्पदंश से मौत, परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता

April 17, 2026

Raipur Land File Missing | Builder Scam Allegations; Zone Commissioner Attached

April 17, 2026

स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067544
Views Today : 52
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 3877
Total views : 88466
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.