Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 88 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार:महासमुंद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking News

88 लीटर महुआ शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार:महासमुंद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3cb1d3d9 5aab 411e 950a 53fe1b096162 1776171229061
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3cb1d3d9 5aab 411e 950a 53fe1b096162 1776171229061
महासमुंद जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 88 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 19,100 रुपये है। पुलिस ने इस दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहली कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीदादर और धनापाली में पुलिस ने 54 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 10,800 रुपये बताई गई है। इस मामले में कुमार सिंह सिदार (48 वर्ष) और रामप्रसाद चौहान (27) को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई पिथौरा थाना क्षेत्र के पिलवापाली गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब बरामद की। इस कार्रवाई में लक्ष्मण बरिहा (56) और रामसिंग बरिहा (36) को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 4,000 रुपये है। तीसरी कार्रवाई तुमगांव थाना क्षेत्र के बिरबिरा जंगल में एक अवैध शराब भट्टी पर दबिश दी गई। यहां से तोसन यादव (50) और मंगल यादव (33) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब (कीमत 2,000 रुपये) के साथ शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। चौथी कार्रवाई खल्लारी थाना क्षेत्र के बीकेबाहरा में पुलिस ने राकेश कुमार नागवंशी (45) को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 लीटर महुआ शराब बरामद की। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076157
Views Today : 743
Views Last 7 days : 3549
Views Last 30 days : 11381
Total views : 106186
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.