Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, एक गिरफ्तार:कोरबा में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चल रहा था सट्टा, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में पुलिस
Breaking News

आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, एक गिरफ्तार:कोरबा में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चल रहा था सट्टा, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में पुलिस

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
458fafc8 999f 4839 88b2 08ce97db7ea4 1776175957146
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



458fafc8 999f 4839 88b2 08ce97db7ea4 1776175957146
कोरबा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस को 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल और खिला रहे हैं। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली और साइबर थाना की एक संयुक्त टीम गठित की गई। एक आरोपी मौके से हुआ फरार टीम ने बताए गए जगह पर छापा मारा और आरोपी जशवीर राना को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। हालांकि, उसका साथी निखिल राजपूत पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहा। आरोपी ऑनलइन प्लेटफॉर्म पर सट्टा लगा रहे थे जांच में पता चला कि आरोपी ‘KHELO BAAZI BOOK’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी का उपयोग करके आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। इस आईडी में बड़ी मात्रा में लेनदेन हुआ है और वर्तमान में इसमें 72,020 रुपये का बैलेंस जमा मिला है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, दस्तावेज और अन्य संबंधित सबूत जब्त किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस गिरफ्तार आरोपी की पहचान जशवीर राना (33) के रूप में हुई है। फरार आरोपी निखिल राजपूत भी कोरबा का रहने वाला है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 335/2026, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6-क, 7-1 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जशवीर राना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की अपील इस कार्रवाई में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से ऑनलाइन सट्टा, जुआ या किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076158
Views Today : 744
Views Last 7 days : 3550
Views Last 30 days : 11382
Total views : 106187
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.