![]()
राजनांदगांव में बसंतपुर थाना पुलिस ने अपनी मां से बिछड़े एक 8 वर्षीय दिव्यांग बालक को कुछ ही घंटों में ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से बालक सुरक्षित परिजनों तक पहुंच सका। जानकारी के अनुसार, जबलपुर (बेलखेड़ा) की मूल निवासी और वर्तमान में डोंगरगढ़ के लावणी भाटा में रह रहीं उषा साहू अपने 8 वर्षीय दिव्यांग पुत्र कृष्णा साहू का आधार कार्ड सुधरवाने के लिए राजनांदगांव जिला कार्यालय आई थीं। शहर में भटका बच्चा काम पूरा न होने पर बालक की जिद के कारण माँ उसे रानी सागर चौपाटी में झूला झुलाने ले गईं। कड़ी धूप से बचने के लिए माँ एक छांव वाली जगह पर बैठ गईं, जबकि बालक झूला झूलते हुए पैदल ही शहर की ओर निकल गया। दिव्यांग होने के कारण कृष्णा अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था, जिससे वह शहर में भटक गया। गश्त करते हुए पुलिस लो मिला बच्चा गश्त के दौरान बसंतपुर थाना पुलिस की नजर इस अकेले भटकते बालक पर पड़ी। थाना प्रभारी ऐमन साहू बालक को सुरक्षित थाने ले आए और उससे पूछताछ की, लेकिन बालक कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था। सोशल मिडिया से मिली माँ को जानकारी पुलिस ने बालक की फोटो खींचकर तुरंत स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की। यह संदेश तेजी से फैला और पुलिस नेटवर्क के माध्यम से बच्चे की माँ तक जानकारी पहुँच गई। बेटे के खोने से परेशान माँ जैसे ही बसंतपुर थाना पहुँचीं, बालक कृष्णा ने तुरंत अपनी माँ को पहचान लिया। पहचान सुनिश्चित करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद थाना प्रभारी ऐमन साहू ने बालक को उसकी माँ उषा साहू के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की इस मदद के लिए बसंतपुर थाना स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
<
