Author: admin

भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा बीजापुर जिले के अलग-अलग जंगलों में महीने भर से लगातार एक हजार से ज्यादा जगह आग लग चुकी है, पीड़िया सीआरपीएफ कैंप के पास स्थित सुदा मेट्टा पहाड़ी की 3 टेकरियों के जंगल में आग लग गई, जिससे आसपास के गांव और जिओ मोबाइल टावर खतरे में आ गए। इसकी सूचना मिलने पर पीड़िया कैंप में स्थित सीआरपीएफ की 199 वीं वाहिनी की बी कंपनी के कैंप कमांडर राजीव कुमार तथा कंपनी कमांडर अक्षय झा सहित सहायक कमांडेंट व कंपनी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना किसी बाहरी सहायता के पानी, मिट्टी, अग्निशमन यंत्र आदि…

Read More

भांसी| दंतेवाड़ा जिले के धुरली ग्राम पंचायत से पुजारी पारा तक जाने वाली लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इन दिनों बेहद दयनीय हो चुकी है। यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है और कई जगहों पर टूट गई है, जिससे आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क दो महत्वपूर्ण गांव को जोड़ती है और धुरली से पुजारी पारा, मासापारा तक आवागमन का मुख्य मार्ग है, लेकिन वर्षों से मरम्मत न होने के कारण अब यह रास्ता पैदल चलने लायक भी नहीं बचा है।ग्रामीणों का कहना है कि जहां आज के…

Read More

कवर्धा| कबीरधाम जिले में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा। यह सम्मेलन 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे वीर सावरकर भवन, कवर्धा में होगा। यह कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष संसद सत्र तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया जा रहा। इसी क्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने यह पहल की गई है। इसकी तैयारी की जा चुकी है।

Read More

भास्कर न्यूज | टिटिलागढ़| महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा प्रारंभ किया गया “सिलाई लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” सफलता के साथ निरंतर संचालित हो रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान में अपने आठवें दिन भी सुचारु रूप से जारी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में कुल 28 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, किंतु इसकी उपयोगिता एवं लोकप्रियता को देखते हुए अब 7 नए पंजीकरण और प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में कुल 35 महिलाएं व युवतियां इस सिलाई प्रशिक्षण कक्षा से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का…

Read More

तस्वीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के क्षेत्र की है। फाइलों के मुताबिक 2023-24 में यहां 17 एकड़ (7‎ हेक्टेयर) में 7700 पौधे लगाए गए थे। इनमें ‘दहमन’, ‘कुल्लू’, ‘भेलवा’, ‘महुआ’ और ‘नीम’ जैसे दुर्लभ पौधों की लंबी सूची दर्ज है। लेकिन‎ हकीकत में ऐसा लगता है कि यहां कभी पौधरोपण हुआ ही नहीं, बल्कि ‘घास-फूस संवर्धन कार्यक्रम’ चला। वन विभाग, यूनिवर्सिटी के वानिकी‎ विभाग और टीएफआरआई जबलपुर के इस त्रिकोणीय सहयोग के बावजूद जमीन पर हरियाली नहीं दिख रही। सवाल ये है कि आखिर 7700 पौधे‎ कहां गए? क्या वे फाइलों के पन्नों में ही सूख गए?‎ वन विभाग…

Read More

बेनूर| डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत खोड़गांव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष खिलावन राम रीगरी के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ठाकुर और सचिव गायत्री साय के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में अधिकार मित्र रेणुका बघेल ने उपस्थित ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता योजना,…

Read More

भास्कर न्यूज | जांजगीर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर की ओर से 20 अप्रैल को अग्रसेन भवन नैला में बटुकों का उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक जयंती दुबे के निवास पर हुई। इसमें बताया कि उपनयन संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की सदस्य वीना शर्मा और नीरा शर्मा ने बताया कि अब तक 23 बटुकों का पंजीयन हो चुका है और पंजीयन प्रक्रिया जारी है। अलका शर्मा और गीता मिश्रा ने पंजीकृत बटुकों के परिजनों से सुबह…

Read More

टिटिलागढ़| महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब टिटिलागढ़ द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। क्लब द्वारा स्नेहपूर्ण सहयोग के साथ स्निग्धास ग्लैम स्टूडियो, टिटिलागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 2 माह का “बेसिक ब्यूटी कोर्स” आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जबकि इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रतिदिन यह कोर्स प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।इस कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को सलून एथिक्स एवं पर्सनल ग्रूमिंग, स्वच्छता एवं उपकरणों की देखभाल, हेयर…

Read More

माकड़ी| माकड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर महार समाज माकड़ी द्वारा सादगी और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीमराज लावत्रे, खेदूराम नाग, अर्जुन लावत्रे, मनोज लावत्रे, राजेश सहारे, नितेश लावत्रे, राकेश वैध, हरेंद्र नाग, मदन नाग, अभिषेक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज प्रमुख भीमराज लावत्रे एवं खेदूराम नाग ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके…

Read More

बस्तर का अबूझमाड़ क्षेत्र, जो कभी नक्सलियों की मजबूत शरणस्थली माना जाता था, अब यहां तस्वीर बदल रही है। केंद्र की ओर से नक्सलवाद से मुक्त होने के ऐलान के बाद यह क्षेत्र प्रशासनिक दायरे में आ रहा है। यहां के 239 गांवों में पहली बार सरकारी सर्वे शुरू हुआ है। इस सर्वे के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि किस गांव में कितने परिवार रहते हैं, परिवारों में कितने सदस्य हैं, कितने लोग खेती करते हैं और किसके कब्जे में कितनी जमीन है। राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने इस काम की शुरुआत कर दी…

Read More