कवर्धा| पीजी कॉलेज के पास स्थित नाला कचरे से पूरी तरह जाम हो गया है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नाले में गंदगी जमा हो गई है, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद सफाई को लेकर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है।
Author: admin
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। रायपुर में बिहार के रहने आकिब खान और झारखंड के रहने वाले अब्दुल करीम की मौत हुई है। अब्दुल की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी। 13 अप्रैल यानी बीते सोमवार को ही आकिब नौकरी पर लौटे थे। वहीं कुल 36 लोग इस हादसे में झुलसे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मजदूर बॉयलर…
भास्कर न्यूज | बालोद जिला उपभोक्ता आयोग ने हिरवानी ई-व्हीकल्स एवं ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को 45 दिन में परिवादी भुजबल कुमार को 10 हजार मानसिक क्षति एवं 5 हजार वाद व्यय देने का आदेश दिया। इसके अलावा परिवाद प्रस्तुति दिनांक से नवंबर 2025 तक अंतिम अपनाएगी तक 6 प्रतिशत ब्याज देने आदेश पारित किया। सदस्य इन्दरचंद राकेचा के अनुसार परिवादी ने अक्टूबर 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा था। वारंटी अवधि में बैटरी खराब हो गई। खरीदी के 22 दिन बाद नवंबर 2022 में गाड़ी बंद हो गया। इसके बाद कई बार यह सिलसिला चलता रहा। विरोधी पक्षकार ने बैटरी में…
भास्कर न्यूज | जांजगीर जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल से शुरू होगा। 30 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। इस दौरान लोग मोबाइल या जनगणना निदेशालय की वेबसाइट पर खुद ऑनलाइन जनगणना फार्म भर सकेंगे। यदि कोई इस अवधि में जानकारी नहीं भर पाता है तो परेशानी नहीं होगी। 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी लेंगे और मोबाइल एप से ऑनलाइन जनगणना फार्म भरेंगे। लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी परिवार का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया के बाद 16 अंकों की एक यूनिक आईडी मिलेगी, जो परिवार की डिजिटल पहचान होगी। पहले चरण…
नगरी ब्लॉक के दक्षिण सिंगपुर क्षेत्र के पालगांव के जंगल में बुधवार को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1.30 बजे तक चली। इस दौरान करीब 54 झोपड़ियों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं और पुरुषों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर खूब विरोध जताया, और इस दौरान वन विभाग पर आदिवासियों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया। कार्रवाई के बीच जंगल में झड़प का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वनकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज के आरोप हैं।…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की 515 नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए बड़ी पहल बताते हुए कहा कि सहकारिता के जरिए गांवों तक सुविधाएं पहुंचाने का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। नई 515 समितियों में से बस्तर और सरगुजा 197 आदिवासी क्षेत्रों में बनाई गई हैं। अब इन्हें दुग्ध उत्पादन व मत्स्य पालन से जोड़ने की तैयारी है। साथ ही यहां लोक सेवा केंद्र शुरू की जाएंगी। इससे लोगों को 25 से अधिक सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।…
पिछले 13 साल में छत्तीसगढ़ में कर्ज लेने और जमा करने की स्थिति बढ़ी है। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बना, लेकिन वर्ष 2013 से स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) में इसका रिकार्ड दर्ज होना शुरू हुआ। वर्ष 2013 में 49,094.75 करोड़ रुपए लोन दिया गया था। जो वर्ष 2026 में बढ़कर 2,77,723.79 करोड़ रुपए तक बढ़ गया है। इसी तरह 13 साल पहले 87,338.98 करोड़ रुपए जमा किए थे, जो अब बढ़कर 3,18,076.97 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की आबादी 3.25 करोड़ अनुमानित है। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति लोन 85,453.47 रुपए और जमा…
रायगढ़ की हवाओं में पिछले 24 घंटों से सिर्फ धुआं नहीं, बल्कि अपनों को खोने की चीखें और सिसकियां घुली हुई हैं। सक्ती के वेदांता प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने कई घरों के चिराग बुझा दिए, लेकिन इस त्रासदी का सबसे क्रूर चेहरा रायगढ़ के अस्पतालों में देखने को मिला। बदहवास परिजन एक मर्चुरी से दूसरी मर्चुरी का चक्कर काटते रहे, इस उम्मीद में कि शायद उनका अपना कहीं जीवित मिल जाए। बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजन के करुण विलाप ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर…
समय पर सिलेंडर नहीं देने वाली एजेंसियों पर अब सख्ती शुरू कर दी गई है। एलपीजी सिलेंडर के संकट में पहली बार किसी गैस एजेंसी को निलंबित किया गया है। ग्राहकों के साथ लगातार बदतमीजी, सिलेंडरों की डिलिवरी 25 दिन के बजाय 35 दिनों में भी नहीं करने और सिलेंडर के लिए अतिरिक्त रकम मांगने की वजह से फाफाडीह चौक के पास स्थित रायपुर गैस एजेंसी को निलंबित कर दिया गया है। इस एजेंसी के करीब 12 हजार ग्राहकों को राजेंद्र एचपी और शांति एचपी एजेंसी में शिफ्ट किया गया है। रायपुर गैस एजेंसी के ग्राहक इन दोनों गैस एजेंसियों…
रायपुर16 मिनट पहलेकॉपी लिंकराजधानी के नगरीय निकायों में आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण के लिए इम्पैनल कंपनियां काम नहीं कर रही हैं। नतीजा ऐसी कोई सड़क या गली नहीं है जहां आवारा कुत्तों का झुंड ना दिखे। रायपुर और बिरगांव निगम के अंतर्गत आवारा कुत्तों को नियंत्रण करने के लिए सिद्धि नामक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी एक कुत्ते को पकड़ने, नसबंदी, रैबीज टीकाकरण और चार दिन तक रखने के एवज में 1639 रुपए वसूल करेगी।रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी स्नेह वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपी गई है। भास्कर टीम ने पड़ताल की तो पता…