Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बुलडोजर, लाठियां और आग…:5 जेसीबी से 54 झोपड़ियां जमींदोज, लाठीचार्ज के आरोप
Breaking News

बुलडोजर, लाठियां और आग…:5 जेसीबी से 54 झोपड़ियां जमींदोज, लाठीचार्ज के आरोप

By adminApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1776297847
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1776297847
नगरी ब्लॉक के दक्षिण सिंगपुर क्षेत्र के पालगांव के जंगल में बुधवार को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1.30 बजे तक चली। इस दौरान करीब 54 झोपड़ियों को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं और पुरुषों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर खूब विरोध जताया, और इस दौरान वन विभाग पर आदिवासियों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया। कार्रवाई के बीच जंगल में झड़प का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वनकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज के आरोप हैं। कुछ झोपड़ियों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वन विभाग और प्रभावित लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भीड़ ने कुछ सुरक्षा कर्मियों की वर्दी भी फाड़ी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वन प्रबंधन समिति और ग्रामीणों के बीच टकराव हुआ। झड़प में 5 लोग घायल हुए, जिनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप है। थाने में शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग सुकलाल मरकाम, विमल सलाम, शिवनाथ कुंजाम, शिव प्रसाद मंडावी, रामदेव मंडावी, राधिका सोरी, हिरसिंग नेताम, मुंगोबाई सोरी और शांति सोरी का आरोप है कि वन विभाग ने कब्जा हटाने की कार्रवाई के नाम पर आदिवासियों के साथ अत्याचार किया है। झोपड़ियों में आग लगाई गई, जिससे सामान जलकर खाक हो गया। दावा: 3 बार नोटिस दिया गया वन विभाग की ओर से प्रेस नोट जारी की गई। कहा गया है कि धमतरी वन विभाग ने पहले 25 जून 2024 और फिर 29 जुलाई 2024 को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया तो, 7 अप्रैल 2026 को अंतिम नोटिस देकर 7 दिन के अंदर जंगल से कब्जा खाली करने की चेतावनी दी गई थी। 15 अप्रैल को विभाग ने कार्रवाई करते हुए 54 झोपड़ियां जेसीबी से हटाईं। दुर्व्यवहार नहीं हुआ: जाधव
डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने कहा कि जंगल की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र की सुरक्षा के तहत नियमों के अनुसार की गई है। कार्रवाई के दौरान किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ और न ही विभाग ने किसी झोपड़ी में आग लगाई। 3 बार नोटिस देकर कब्जा जेसीबी से हटाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075510
Views Today : 525
Views Last 7 days : 2422
Views Last 30 days : 10384
Total views : 104992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.