Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लगातार शिकायतों के बाद रायपुर गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई:सिलेंडर लेने वालों से बदतमीजी, 25 दिन के बजाय 35 दिन में भी नहीं दे रहे थे, गैस एजेंसी ही निलंबित
Breaking News

लगातार शिकायतों के बाद रायपुर गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई:सिलेंडर लेने वालों से बदतमीजी, 25 दिन के बजाय 35 दिन में भी नहीं दे रहे थे, गैस एजेंसी ही निलंबित

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig download 1776298713
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig download 1776298713
समय पर सिलेंडर नहीं देने वाली एजेंसियों पर अब सख्ती शुरू कर दी गई है। एलपीजी सिलेंडर के संकट में पहली बार किसी गैस एजेंसी को निलंबित किया गया है। ग्राहकों के साथ लगातार बदतमीजी, सिलेंडरों की डिलिवरी 25 दिन के बजाय 35 दिनों में भी नहीं करने और सिलेंडर के लिए अतिरिक्त रकम मांगने की वजह से फाफाडीह चौक के पास स्थित रायपुर गैस एजेंसी को निलंबित कर दिया गया है। इस एजेंसी के करीब 12 हजार ग्राहकों को राजेंद्र एचपी और शांति एचपी एजेंसी में शिफ्ट किया गया है। रायपुर गैस एजेंसी के ग्राहक इन दोनों गैस एजेंसियों से सिलेंडर ले सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एजेंसी के बाहर रोजाना स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया जा रहा था। लोग सुबह से एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लाइन लगाते थे, लेकिन कई घंटों के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिलता था। इतना ही नहीं एजेंसी संचालक बार-बार ग्राहकों के साथ बदतमीजी भी करता था। इस वजह से कई बार लोगों ने कई बार एजेंसी में हंगामा भी किया था। लगातार विवाद और शिकायतों के बाद एचपी कंपनी के अफसरों ने एजेंसी को निलंबित कर दिया है। एजेंसी के 12 हजार उपभोक्ताओं में 11 हजार को राजेंद्र एचपी और एक हजार को शांति एचपी में मर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई
रायपुर गैस एजेंसी के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। इस वजह से कंपनी ने एजेंसी को निलंबित कर दिया है। मर्ज किए हुए लोगों के लिए दोनों एजेंसियों की ओर से वितरण केंद्र खोला गया है। सिलेंडर देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसमें कोई परेशानी आ रही है तो उसे भी दूर किया जाएगा। -भूपेंद्र मिश्रा, जिला खाद्य नियंत्रक



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Rajanandgaon Tax Evasion Arrest | 8.22 Crore Tax Relief Taken

June 25, 2026

20 की उम्र, 3 बच्चे और शादी का इंतजार:पहाड़ी कोरवाओं की ढुकू प्रथा, लिव-इन में रहते हैं कपल, कम उम्र में बन रहे मां-बाप

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075510
Views Today : 522
Views Last 7 days : 2419
Views Last 30 days : 10381
Total views : 104989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.