Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सीएम जिला के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक,प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची जशपुरिहा खिलाड़ियों की धमक,मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दिये ये उपहार
खेल

सीएम जिला के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक,प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची जशपुरिहा खिलाड़ियों की धमक,मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दिये ये उपहार

By AdminAugust 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250829 WA0002
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ईन्यूज,जशपुर :आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने अपने मेहनत और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा की चमक बिखेरी है। खिलाड़ियों ने तीरंदाजी,ताईक्वांडों और तैराकी में गोल्ड मेडल जीत कर राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धाओं में जगह बनाने में सफलता हासिल की। सफलता से उत्साहित इन खिलाड़ियों और उनके कोच की निगाहें अब राष्ट्रीय टीम में जगह बना कर अंर्तराष्ट्री प्रतियोगिताओं में चमक बिखरने की है।
जशपुर के युवा अर्जुनों ने साधा सोना पर निशाना
तीरंदाजी को जशपुर जिले की विशिष्ठ पहचान बनाना जिला प्रशासन और जशपुरवासियों की महत्वाकांक्षा है। इसके लिए एकल्व्य एकादमी शुरू किया। खनिज न्यास निधि से शुरू हुए इस कोचिंग संस्था में 10 बच्चों को तीरंदाजी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। इसका अच्छा परिणाम भी सामने आया। वर्ष 2023 से लेकर जशपुर के युवा तीरंदाजों ने 7 स्वर्ण पदक जीत कर पहली बार जशपुर का नाम इस क्षेत्र में स्थापित किया। जशपुर के तीरंदाजों ने वर्ष 2022 में 03,2023 में 2 और 2024 में 2 स्वर्ण पदक जीते।

Screenshot 2025 0829 111728
जशपुर के युवा तिरंदाजो ने तीन साल में जीते सात स्वर्ण पदक

इसलिए महत्वपूर्ण है यह सफलता –
जिले में निवास करने वाली विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा को जन्म से ही तीर और धनुष चलाने में महारत हासिल होती है। माना जाता है कि इस विशेष जनजाति को भगवान शिव ने मानव जाति की फसलों को जानवरों से बचाने के लिए शिकारी के तौर पर किया था। पहाड़ी कोरवाओं की इसी महारत को निखार कर राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का लक्ष्य यहां के प्रशासन का है। शुरूआती दौर की यह सफलता दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक है। इस सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के सन्ना तहसील में तीरंदाजी अकादमी की घोषणा की है।

IMG 20250711 151658
जशपुर के युवा खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक

ताईक्वांडो के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास –
मार्शल आर्ट विधा का खेल ताईक्वांडो में जशपुर के खिलाड़ियों ने सफलता का नया इतिहास रचते हुए राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में 40 गोल्ड मेडल जीत लिये। खिलाड़ियों ने 2023 में 17,वर्ष 2024 में 09 और 2025 में 14 स्वर्ण पदक हासिल किये। जिला प्रशासन ने इन खिलाड़ियों को अभ्यास के लिये डीईओ कार्यालय के पास विशेष इनडोर ताईक्वांडो स्टेडियम और कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है।

IMG 20250829 WA0009
ताईक्वाडो खिलाड़ियों ने 40 स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास

तैराकी में खत्म स्वर्ण पदक का इंतजार –
एकलव्य अकादमी के तैराकों ने जिले को पहली बार खेल के इस विद्या में दो स्वर्ण पदक दिला कर आशा की नई उम्मीद जगाई है। दरअसल आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में बच्चे शौक से तैराकी में माहिर हो जाते है। बच्चों को आप कुआं,डेम और नदियों में कुदते और तैरते हुए आसानी से देख सकते है। प्रशासन का लक्ष्य इस युवा शक्ति को प्रशिक्षित कर जशपुर के साथ देश और प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की है। एकलव्य के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर जिलेवासियों की इस उम्मीद को एक नई रोशनी दिखाई है।

Screenshot 2025 0829 112407
जशपुरिहा तैरको ने जीता दो स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए सौगातों की बौछार –
जिले के खिलाड़ियों की मिल रही सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को दिल खोल कर खेल मैदान सहित अन्य संसाधनों का उपहार दिया है। जिले के सन्ना में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीरंदाजी अकादमी शुरू करने के साथ ही शहर के रणजीता स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ ग्रास और एलईडी डिस्प्ले लगाने की घोषणा हो चुकी है। जिला मुख्यालय जशपुर में एस्ट्रो टर्फ हाकी मैदान के पास बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण जारी है। इसके साथ ही कुनकुरी में स्पोर्ट काम्प्लेक्स और नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव तक के स्टेडियम व मैदानों की जीणोधार की स्वीकृति दी जाा रही है। खेल के आधारभूत ढांचा में सुधार होने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होना तय माना जा रहा है।

IMG 20250726 121436
जशपुर में तैयार हो रहा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070907
Views Today : 162
Views Last 7 days : 1731
Views Last 30 days : 4101
Total views : 92693
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.