Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुंडन करा एनएचएम के आंदोलनकारी कर्मचारियों ने कहा दमन के आगे नहीं झुकेगें,मांग पूरी होने तक हड़तााल जारी रहेगा द
छत्तीसगढ़

मुंडन करा एनएचएम के आंदोलनकारी कर्मचारियों ने कहा दमन के आगे नहीं झुकेगें,मांग पूरी होने तक हड़तााल जारी रहेगा द

By AdminAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250827 135455 copy 960x544 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः सरकार द्वारा कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी दस सूत्रिय मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का हड़ताल दसवें दिन जारी रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार के दमनकारी कार्रवाई के सामने सिर झुकाने से इंकार करते हुए,मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प दोहराया। शत्रुघन बघेल ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को पत्र लिख कर एनएचएम के अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। इससे संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में बैठे कर्मचारियों के विरूद्व कार्रवाई कर

IMG 20250827 135420
शहर के रणजीता स्टेडियम चौक के पास धरना स्थल में नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी

सकती है। जिलाध्यक्ष बघेल ने कहा कि इसके बावजूद एनएचएच कर्मचारी संघ का एक भी सदस्य अपनी जायज मांगों से पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होनें चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कार्रवाई की तो आंदोलन और उग्र हो जाएगा। संघ ने सरकार के उस दावे को भी नकार दिया जिसमें संघ की कुछ मांगों को पूरा करने का दावा सरकार ने की है। जिलाध्यक्ष बघेल का कहना है कि मांग पूरी करने के नाम पर सरकार और उच्च अधिकारी छलावा करने में जुटे हुए है। लेकिन इस बार संघ आरपार की लड़ाई का संकल्प लेकर मैदान में उतरी है। जब तक नियमितिकरण सहित सभी दस मांगों को पूरा करने का सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करती,हड़ताल जारी रहेगा।

IMG 20250827 162925
आंदोलन कर दसवे दिन हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने सरकारी संविदा सिस्टम के विरोध में कराया मुंडन।

मुंडन करा जताया विरोध –
इस बीच बुधवार को आंदोलनकारी एनएचएम कर्मचारियों ने सरकारी संविदा सिस्टम के विरोध में मुंडन कराया। संघ के अमित त्रिपाठी ने बताया कि 9 दिन पूर्व संघ ने संविदा सिस्टम का पुतला फुंका था। भारतीय परम्परा के मृतक संस्कार का पालन करते हुए संघ ने पुतला दहन के दसवें दिन मुंडन करा कर अपना विरोध जताया हैं। उन्होनें कहा कि संविदा सिस्टम समान काम,समान वेतन के सिद्वांत के विरूद्व है। इसलिए संघ इस सिस्टम का ही विरोध कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069204
Views Today : 15
Views Last 7 days : 869
Views Last 30 days : 3974
Total views : 90203
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.