द ब्लेज ई न्यूज,जशपुर (रोहित यादव)। घर के बाहर मोबाईल में बात कर रही एक महिला को दंतेल ने कुचल कर मार दिया। घटना जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर गांव की है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव की रहवासी चम्पा बाई (50 वर्ष) बुधवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे अपने घर के बाहर मोबाईल में बात करते हुए टहल रही थी। इसी दौरान जंगल से दंतैल अचानक निकल कर आ गया। बात करने में व्यस्त चम्पा को हाथी के आने की भनक ही लगी। हाथी ने चम्पा को सुढ में लपेट कर लगभग 10 मीटर तक घसीटा और कर पैर से रोंद दिया। चम्पा की मौक़े पर ही मौत हो गईं। रेंजर आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि जंगल में दल से अलग हुआ हाथी रेंज में भटक रहा है। इसके लोकेशन को ट्रेस कर ग्रामीणों के सतर्क किया जा रहा है। लोनर हाथी रायगढ़ जिले के लैलूंगा होते हुए जशपुर जिले में प्रवेश किया। यह हाथी कुछ दिनों तक टिकलीपारा के सतपुरिया जंगल में डेरा जमाएं हुए था।

