द ब्लेज ए न्यूज,भोपाल* लड़की को भगाने के संदेह में लड़की के परिजनो ने लडके की मामी की जम कर धुनाई कर दी। महिला की पिटाई की इस घटना को किसी ने मोबाईल में कैद कर लिया। यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट थाना क्षेत्र के छोटी नदी गांव की है। थाने में की गई शिकायत में पीड़िता महिला शीला बाई का कहना है कि उसका भतीजा उसके घर अक्सर आता जाता रहता है। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया। लड़की के घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए वे दोनों घर से भाग गए। लड़की के घर वालो को संदेह था की लड़की को भगाने में पीड़ित शीला बाई ने सहायता की है। इसी शक के कारण लड़की के परिजनों ने घर में घुस कर महिला की लात-घूंसो के साथ पीवीसी पाईप से जम कर पिटाई कर दी। घटना में महिला को काफी चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो नाबालिगो के विरुद अपराध दर्ज किया है।