Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सीटी कोतवाली प्रभारी को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने थमाया कारण बताओ नोटिस,अनावेदक को पेशी में उपस्थित ना करने पर हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़

सीटी कोतवाली प्रभारी को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने थमाया कारण बताओ नोटिस,अनावेदक को पेशी में उपस्थित ना करने पर हुई कार्रवाई

By AdminMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Screenshot 2025 0516 161158
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने प्रकरणों की सुनावाई की। सुनवाई में शामिल होने के लिए आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक गुरूवार रात को ही जशपुर पहुंच गई थी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अध्यक्ष किरणमयी ने बताया कि शुक्रवार जनसुनवाई में छः प्रकरणांे पर विचार किया गया। उन्होनें बताया कि इनमें से तीन मामले नस्तीबद्व किये गए हैं और दो मामलों को सुनवाई के लिए रायपुर ट्रांसफर किया गया है। एक मामले को आवेदिका ने वापस ले लिया है। सिटी कोतवाली प्रभारी को कारण बताओ नोटिस थमाने के संबंध में उन्होनें बताया कि एक प्रकरण में अनावेदक को चार-पांच पेशी में आयोग के समक्ष उपस्थित कराने में नाकाम रहे। इस पर कोतवाली प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसकी जानकारी एसडीओपी को दी दी गई है। अध्यक्ष नायक ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई रायपुर में होगी। इसमें कोतवाली प्रभारी को अनावेदक के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। इसमें असफल होने पर उनके विरूद्व निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा आयोग द्वारा की जाएगी।

IMG 20250516 161054
छग राज्य महिला आयोग की सुनवाई के दौरान उपस्थित अध्यक्ष किरणमयी नायक व अन्य।

गरीब महिला को मिला न्याय –
अध्यक्ष ने पत्रकारो को बताया कि सुनवाई के दौरान एक गरीब महिला का मामला आयोग के सामने आया। आवेदिका ने बताया कि वह ढाई एकड़ जमीन पर वर्ष 1948 से काबिज है। लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने सांठगांठ करके उसकी जमीन को हथियाने की कोशिश की हैं। इस पर आयोग ने आवेदिका को राहत देते हुए जमीन में काबिज रहने का आदेश दिया है। आयोग का कहना है कि यदि अनावेदक जमीन पर अधिकार चाहते हैं तो उन्हें न्यायालय में जाना होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067758
Views Today : 96
Views Last 7 days : 1001
Views Last 30 days : 4037
Total views : 88688
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.