Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आपके दुकान को सील करने आ रही है नगर सरकार,बचना चाहते हैँ तो समय रहते कर लीजिये यह काम,पढ़िए पूरी खबर और हो जाइये सावधान
छत्तीसगढ़

आपके दुकान को सील करने आ रही है नगर सरकार,बचना चाहते हैँ तो समय रहते कर लीजिये यह काम,पढ़िए पूरी खबर और हो जाइये सावधान

By AdminMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250516 WA0001
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सीटी रिपोर्टर,जशपुर नगर : अगर आप जशपुर शहर में रहते हैँ और नगर पालिका के दुकान या गुमटी के किरायेदार है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल,अपनी ही दुकानों का किराया वसूली में फिसड्डी साबित हो रहे नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों पर कलेक्र रोहित व्यास ने जमकर भड़के। उन्होनें दुकान का किराया ना चुकाने वाले दुकान संचालकों को नोटिस थमाने और दुकानों में सीलबंदी करने का कडा निर्देश दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास मंगलवार को नगर पालिका की समीक्षा बैठक में नगर पालिका की राजस्व वसूली में पिछड़ने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होनें बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों को दुकान व गुमटियों का बकाया किराये की सख्ती से वसूली करने और किराया ना देने वाले दुकानदारों के दुकानों में सील बंदी की कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है।
तीन दिन में शुरू होगी कार्रवाई –
सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने कलेक्टर के निर्देश के बाद पालिका ने शहर में नगर पालिका की स्वामित्व वाली दुकानों के बकाया किराये की धूल फांकते हुए रजिस्टर को खोल दिया है। पालिका के राजस्व विभाग बीते दो दिनों से दुकानों के किराये का हिसाब-किताब करने में जुटा हुआ है। सीएमओ उपाध्याय ने कहा कि बकायादारों को नोटिस थमा कर बकाया किराया जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधी में किराया जमा ना करने वालों के विरूद्व सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
एक लाख से अधिक का किराया है बकाया –
नगर पालिका के रिकार्ड के आंकड़े देख कर आपके भी होश उड़ जाएंगे। पालिका के कर्मचारियों ने जब बकायादारों के रिकार्ड खंगाले तो पता चला कि सरकारी दुकानों पर कब्जा जमा कर सालों से अपनी रोजी-रोटी चला रहे दुकानदारों को किराया पटाने की कतई चिंता नहीं है। और ना ही नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों ने ही इस दिशा में गंभीरता से कोई प्रयास किया। नतीजा किसी दुकानदार में पर 1 लाख तो किसी पर 75 हजार रूपये का किराया बचा हुआ है। यह स्थिति उस समय है जब नगर सरकार दुकान संचालकों से नाममात्र का किराया वसूलती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069397
Views Today : 48
Views Last 7 days : 968
Views Last 30 days : 4094
Total views : 90406
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.