उपसरपंच के खिलाफ FIR, स्कूल गेट पर ताला लगाया:बालपुर स्कूल में छात्रों को एंट्री से रोका, शैक्षणिक गतिविधियां बाधित करने का आरोप

![]()
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बालपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई प्रभावित करने के आरोप में ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला 19 अगस्त 2026 की सुबह का है। शिकायत के अनुसार, उपसरपंच कैलाश राय अपने साथियों के साथ स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। इससे स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को करीब आधे घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विद्यार्थियों को भी आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हुई और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। BEO की शिकायत पर मामला दर्ज स्कूल प्रशासन और ग्राम पंचायत के सरपंच ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और पढ़ाई को देखते हुए प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू की लिखित शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 221 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रशासन ने कहा है कि स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और बिना रुकावट पढ़ाई कराना उनकी प्राथमिकता है। स्कूल में ऐसा माहौल बनाए रखना जरूरी है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। पूर्व विधायक के नेतृत्व में चल रहा धरना बालपुर स्कूल के सामने पूर्व विधायक चंद्रदेव राय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल चल रही है। प्रदर्शनकारी 14 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सड़क और स्कूल भवन से जुड़ी मांगें प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सरसींवा-पेंड्रावन-सरधामाठा-बालपुर-कोसीर सड़क का जल्द निर्माण और मरम्मत शामिल है। इसके अलावा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिन्दी मीडियम स्कूल के स्वीकृत भवन का काम जल्द शुरू करने, पुराने जर्जर भवन की मरम्मत कराने और विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों की मरम्मत कर आवागमन बेहतर करने की मांग भी शामिल है।
Source link




