टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला:34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल, कई जिलों के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग




छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने गुरुवार को 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इनमें 34 पुलिस निरीक्षक और एक उप निरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डीजीपी ने जारी किया आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से 20 अगस्त 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। तबादला सूची में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और पुलिस इकाइयों को शामिल किया गया है। कांकेर-राजनांदगांव से बड़ी संख्या में बदलाव तबादला सूची में सुकमा, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। खास तौर पर कांकेर और राजनांदगांव में तैनात कई निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन्हें सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जैसे जिलों में भेजा गया है। प्रशासनिक जरूरत के हिसाब से पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए की गई है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश जारी होने के साथ ही पुलिस महकमे में नई पोस्टिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। पढ़े आदेश की कॉपी



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button