देवगढ़ धाम में 10 अगस्त को कांवर पदयात्रा, तैयारियां तेज:कांवर यात्रा के साथ होगी भजन संध्या, देशभर से आएंगे कलाकार

![]()
सूरजपुर के देवगढ़ धाम में 10 अगस्त को कांवर पदयात्रा और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जमदगिनी ऋषि की तपोभूमि और रेणुका नदी के तट पर स्थित अर्धनारेश्वर प्राचीन शिवलिंग देवगढ़ धाम में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह आयोजन मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार, सूरजपुर की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष यह 11वां वार्षिक उत्सव है, जिसे ‘एक शाम देवगढ़ बाबा के नाम’ भजन संध्या और सजीव झांकियों के रूप में मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, शिवभक्त गायत्री मंदिर छठ घाट से पवित्र कांवर और जल लेकर ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ देवगढ़ धाम के लिए पदयात्रा करेंगे। हर साल हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे इस कांवर यात्रा में शामिल होते हैं। वे भक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ झूमते-गाते देवगढ़ धाम पहुंचते हैं, जिससे पूरी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन जाती है। पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जगह-जगह जलपान, भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए मेडिकल सेवा भी उपलब्ध रहेगी। 10 अगस्त की रात होगी भजन संध्या, देशभर से आएंगे भजन कलाकार कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त की रात 7:30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बाबा की इच्छा तक चलेगा। इसमें मध्यप्रदेश की अंजली गुप्ता, कोलकाता के शुभम भास्कर, देवघर बाबा धाम की सरगम स्नेहा और मध्यप्रदेश के शुभम गुप्ता भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों से श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में सराबोर होंगे। मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार ने क्षेत्र के लोगों और शिवभक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांवर पदयात्रा और भजन संध्या में शामिल होने की अपील की है। परिवार ने श्रद्धालुओं से देवगढ़ बाबा का आशीर्वाद लेने की भी अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में अलग-अलग जगहों पर पानी और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। छट घाट पर अनूप अग्रवाल, अरुण गुप्ता और बसंत मिश्रा की टीम व्यवस्था संभालेगी। वहीं महामाया चौक में पन्नू साहू, लांची में नव युवा जागृति मंच, केतका रोड में सवारियां सेठ समिति, केतका में बैजनाथ अग्रवाल और महंगई में विजय कुमार विष्णु राम की ओर से व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बड़पारा में नलिन जिंदल और देवगढ़ धाम में राहुल अग्रवाल व उनकी टीम श्रद्धालुओं की मदद करेगी। रात में मां कुदरगढ़ सेवा परिवार और अगले दिन विनोद कुमार, विकास कुमार अंबिकापुर की ओर से भी पानी की व्यवस्था की जाएगी। रौनक जैन और दूसरे समाजसेवियों व संस्थाओं की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने में पवन गर्ग, सुभाष गोयल, कालीचरण अग्रवाल, राजेश मित्तल, पवन अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, पंकज चौबे, गोलू जिंदिया, नवीन सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बंटी जिंदिया, घनश्याम गोयल, विकास जैन, राजेश डालमिया, नलिन जिंदल, रूपेश मित्तल और प्रणव अग्रवाल समेत समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।
Source link




