पुरानी सड़क को बगैर उखाड़े किया डामरीकरण

धोबनी| गिरसा-किसड़ा सड़क निर्माण में भारी अनियमितता देखी गई है 12 किलोमीटर सड़क निर्माण में लगभग 4 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है और न ही तकनीकी मानकों के अनुरूप है। बेंगपाली बेलाडुला सीमा के पास 300 मीटर सड़क को बिना उखाड़े पुरानी सड़क के ऊपर डामरीकरण कर दिया गया है। इसी तरह पुलिस चौकी बेलाडुला से किसड़ा सड़क जिसकी लंबाई 3 किलोमीटर को भी बिना उखाड़े पुराना सड़क के ऊपर डामरीकरण किया गया है। पीपरभावना, बेलाडुला, कचोंदा, की कांक्रीटीकृत सड़क को यथावत छोड़ दिया गया है। लोगों द्वारा द्वारा पुरानी सड़क को बिना उखाड़े उसी के ऊपर क्यों डामर चढ़ाया जा रहा है यह प्रश्न उठाया गया तो निर्माण एजेंसी का कहना था कि हमें जो स्वीकृति आदेश मिला है उसमें साफ तौर से लिखा हुआ है कि जहां पर सड़क ठीक-ठाक है उसे न उखाड़ा जाए। उसी के ऊपर डामर चढ़ाना है। जैसा स्वीकृति आदेश है उसी के अनुरूप सड़क निर्माण किया जा रहा है।
Source link




