टॉप न्यूज़

11 केवी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत:बिलासपुर में मटका बांधते समय झुलसा,हाईवोल्टेज तार के नीचे स्वागत गेट लगाने पर उठे सवाल




बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर मटका बांधते समय 11 केवी हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक रेहान खान की मौत हो गई। शुक्रवार को राजीव गांधी चौक पर हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वागत गेट के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोहे के गेट के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के कारण मौके पर पहले से ही गंभीर खतरा बना हुआ था। मटका बांधते समय लगा करंट जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर राजीव गांधी चौक पर पेट्रोल पंप के सामने PWD की ओर से स्वागत गेट लगाया गया था। ओमनगर जरहाभाठा निवासी रेहान खान सीढ़ी के सहारे गेट पर चढ़कर जन्माष्टमी का मटका बांध रहा था। इसी दौरान वह गेट के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे गेट से नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हाईवोल्टेज तार के नीचे लोहे का गेट लगाने पर सवाल हादसे के बाद मौके की व्यवस्था को लेकर सीएसईबी और PWD दोनों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवोल्टेज लाइन के नीचे लोहे का गेट होने से बारिश और तेज हवा के दौरान भी खतरा बना रह सकता है। यदि बिजली का तार गेट के संपर्क में आता है तो आसपास मौजूद लोगों के लिए बड़ा हादसा हो सकता है। CSEB बोला- पहले से थी बिजली लाइन, बाद में लगा गेट सीएसईबी के SE ईएल सिदार ने बताया कि 11 केवी बिजली लाइन पहले से लगी हुई थी और उसके बाद लोहे का स्वागत गेट लगाया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग ने गेट लगाने से पहले बिजली विभाग को इसकी अनुमति या जानकारी नहीं दी थी। SE सिदार ने मामले की जांच के लिए EE भरतभूषण को निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खतरनाक स्थिति वाले तार सुरक्षित करने का दावा SE ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं भी बिजली के तार खतरनाक स्थिति में झूलते हुए मिलेंगे, उनकी जानकारी लेकर उन्हें व्यवस्थित और सुरक्षित किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। रेहान की मौत के बाद परिवार में मातम है, वहीं घटना ने सार्वजनिक आयोजनों के दौरान बिजली लाइनों और अस्थायी संरचनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button