1.55 लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना से बाहर:रायपुर में सबसे ज्यादा 12,043 नाम कटे, बीजापुर में बढ़े हितग्राही; सनी लियोनी को भी मिला पैसा

![]()
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में अब तक 1 लाख 55 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गए हैं। पात्रता की दोबारा जांच, मौत, बाकी राज्यों में स्थानांतरण, आयु संबंधी बदलाव और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों के नाम हटाए गए। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा नाम रायपुर जिले में 12,043 महिलाओं के कटे हैं। वहीं, बीजापुर ऐसा जिला रहा जहां नए पात्र हितग्राहियों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सनी लियोनी का आवेदन सामने आने के बाद शुरू हुआ था सत्यापन योजना 2024 में उस समय भी चर्चा में आई थी, जब सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से राशि जारी होने का मामला सामने आया था। जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर योजना का लाभ लिया गया था। मामला उजागर होने के बाद सरकार ने सत्यापन अभियान तेज किया और कई अपात्र नाम सूची से हटाए गए। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में उनकी आइडेंटिटी और नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। 3 केस से जानिए इनका क्यों कटा नाम ? हितग्राहियों के सत्यापन में अपात्रों के कटे नाम सरकार का कहना है कि, योजना का उद्देश्य केवल पात्र महिलाओं तक आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इसलिए समय-समय पर हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिन्होंने गलत जानकारी देकर आवेदन किया, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करतीं या जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं। बीजापुर में नए आवेदकों की संख्या बढ़ी वहीं, बीजापुर में नए पात्र आवेदनों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। अधिकारियों के अनुसार जिन महिलाओं के नाम गलती से हटे हैं या पात्र होने के बावजूद सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा आवेदन या दावा प्रस्तुत कर सकती हैं। सरकार का दावा है कि लगातार हो रहे सत्यापन से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
Source link




