टॉप न्यूज़

Chhattisgarh NEET UG 2026 Toppers


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिपराक गोयल - Dainik Bhaskar

शिपराक गोयल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में छत्तीसगढ़ के शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों को प्रदेश का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया है।

शिपराक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 117 हासिल की है। वहीं, चार्वी अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक 136 रही। दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग है। दोनों के परिणाम एक नजर में

शिपराक गोयल

परसेंटाइल: 99.9930996

ऑल इंडिया रैंक: 117

श्रेणी: UR

चार्वी अग्रवाल

परसेंटाइल: 99.9930996

ऑल इंडिया रैंक: 136

श्रेणी: UR

ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

21 जून को आयोजित री-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। लॉग इन के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

परीक्षा शुल्क रिफंड की अंतिम तारीख बढ़ी

NTA ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी।

11.46 लाख उम्मीदवारों ने दी बैंक डिटेल

NTA के मुताबिक, अब तक 11.46 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बैंक डिटेल नहीं दी है, वे 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button