टॉप न्यूज़

सेजबहार में घरों में घुस रहा नाले का पानी:गंदे पानी से रहवासी परेशान,फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह पानी जमा




सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 में बारिश के बाद जलभराव ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉलोनी के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा है, नाले का पानी लोगों के घरों में घूस रहा है, पानी की निकासी नहीं होने और नालियों में गंदगी जमा रहने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। कई जगह पानी इतना जमा है कि लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नालियों में कचरा जमा, बारिश का पानी नहीं निकल रहा स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी का बहाव प्रभावित है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण बारिश का पानी बाहर निकलने के बजाय कॉलोनी के अंदर ही जमा हो रहा है। रहवासियों का आरोप है कि जलभराव की समस्या नई नहीं है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। बारिश के बाद हर बार कई हिस्सों में इसी तरह पानी जमा होने की स्थिति बनती है। लोगों ने कहा- सिर्फ पानी हटाने से नहीं चलेगा काम कॉलोनीवासियों का कहना है कि जमा पानी को हटाने के साथ नालियों की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था भी जरूरी है। उनका कहना है कि गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छर और संक्रमण फैलाने वाले कीट बढ़ सकते हैं। लोगों ने हाउसिंग बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर तत्काल नालियों की सफाई और जमा पानी की निकासी कराने की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button