टॉप न्यूज़

रायपुर में पेट्रोल भरवाने गए युवक से मारपीट…VIDEO:5 आरोपियों ने विवाद के बाद युवक का सिर फोड़ा, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े दो आरोपी




राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित सड्डू के चावला पेट्रोल पंप में रविवार को पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक पर पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला विधानसभा पुलिस के अनुसार सड्‌डू स्थित चावला पेट्रोल पंप में रायपुर निवासी गुलाम पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था। गुलाम पेट्रोल ले रहा था, इस दौरान उसे सड्‌डू में रहने वाले दो युवक मिले। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, इस दौरान आरोपियों ने दोस्तों को फोन करके बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गुलाम के सिर और हाथ में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना डायल 112 की टीम ने पीड़ित को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया और विधानसभा पुलिस को सूचना दी। डायल 112 के कर्मी की सूचना पर विधानसभा पुलिस ने पीड़ित से मामलें में पूछताछ की और घटनास्थल की जांच की करके सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित से संपर्क किया गया है। आरोपियों और पीड़ित की पुरानी रंजिश की जानकारी मिली है। मामलें में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button