टॉप न्यूज़

Chhattisgarh Sai Cabinet AI Retro Photos


रायपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक की यादें ताजा करने वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 1980 के दशक के लुक में बदलकर शेयर कर रहे हैं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।

अब इस ट्रेंड का असर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने 80 के दशक के रेट्रो लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

AI से तैयार इन तस्वीरों में मंत्री बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, कैमरा क्वालिटी और विंटेज बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है।

मंत्री, गुरु खुशवंत साहेब.

मंत्री, गुरु खुशवंत साहेब.

कुछ तस्वीरों में पारंपरिक पहनावे का अंदाज दिख रहा है, तो कुछ में 80 के दशक की फिल्मों और पारिवारिक तस्वीरों जैसा लुक नजर आ रहा है।

सीएम साय से लेकर पूरा कैबिनेट शामिल

इस ट्रेंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मंत्रियों में रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा ने भी रेट्रो लुक वाली तस्वीरें साझा की हैं।

इसके अलावा लक्ष्मी राजवाड़े, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल की तस्वीरें भी इस ट्रेंड में दिखाई दे रही हैं।

तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इन नेताओं के रेट्रो अवतार को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देखिए साय मंत्रिमंडल की वायरल तस्वीरें

सीएम विष्णुदेव साय।

सीएम विष्णुदेव साय।

डिप्टी सीएम अरुण साव।

डिप्टी सीएम अरुण साव।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा।

मंत्री रामविचार नेताम।

मंत्री रामविचार नेताम।

मंत्री दयालदास बघेल।

मंत्री दयालदास बघेल।

मंत्री केदार कश्यप।

मंत्री केदार कश्यप।

मंत्री लखनलाल देवांगन।

मंत्री लखनलाल देवांगन।

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल।

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल।

मंत्री ओपी चौधरी।

मंत्री ओपी चौधरी।

मंत्री टंकराम वर्मा।

मंत्री टंकराम वर्मा।

मंत्री गजेंद्र यादव।

मंत्री गजेंद्र यादव।

मंत्री राजेश अग्रवाल।

मंत्री राजेश अग्रवाल।

AI ऐसे बदल रहा तस्वीरों का पूरा लुक

1980s Retro AI Trend में किसी व्यक्ति की सामान्य तस्वीर को AI टूल के जरिए उस दौर की फोटो जैसा बनाया जाता है।

इसमें कपड़े, हेयरस्टाइल, फोटो की क्वालिटी, कलर टोन और बैकग्राउंड को 80 के दशक के हिसाब से बदला जाता है। इससे तस्वीर देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह कई दशक पुरानी हो।

आम लोगों में भी ट्रेंड का क्रेज

यह ट्रेंड सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है। आम सोशल मीडिया यूजर्स, कलाकार और दूसरे चर्चित चेहरे भी अपनी तस्वीरों को रेट्रो अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं।

कोई अपनी फोटो को पुराने फिल्मी अंदाज में तैयार कर रहा है, तो कोई शादी, कॉलेज या पारिवारिक तस्वीर जैसा लुक दे रहा है। पुरानी फिल्मों का फैशन और विंटेज फोटो इफेक्ट इस ट्रेंड को खास बना रहा है।

ऐसे बना सकते हैं 80s जैसा AI फोटो

80s इंस्पायर्ड AI फोटो बनाने के लिए यूजर्स किसी AI इमेज जनरेशन टूल, जैसे ChatGPT, में अपनी साफ तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद व्यक्ति के चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए उसे 80s के माहौल में दिखाने का प्रॉम्प्ट दिया जा सकता है।

फोटो को रेट्रो लुक देने के लिए वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड इंस्पायर्ड बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग, फीके रंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी डिटेल्स जोड़ी जा सकती हैं।

यूजर्स हेयरस्टाइल, आउटफिट या बैकग्राउंड में बदलाव करके तस्वीर को अपनी पसंद के मुताबिक भी तैयार कर सकते हैं।

भारत में वायरल हुए कुछ प्रमुख सोशल मीडिया ट्रेंड

जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर 10 साल पुरानी फोटोज शेयर करने का ट्रेंड आया था, जिसमें लोग अपनी 2016 की तस्वीरें दिखाने में लगे हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सोनम कपूर जैसी कई सेलेब्स ने 2016 की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

मार्च 2025 में घिबली लुक का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ। यह AI फोटो ट्रेंड था। इसमें लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को स्टूडियो गिबली की एनिमेशन शैली में बदलते थे। तस्वीरें ऐसी दिखती थीं, जैसे वे किसी खूबसूरत एनिमेशन फिल्म का हिस्सा हों। इस ट्रेंड में लोगों ने अपनी, परिवार और दोस्तों की तस्वीरें गिबली अंदाज में बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस ट्रेंड में अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर शामिल हुए थे।

अमिताभ बच्चन का घिबली लुक

अमिताभ बच्चन का घिबली लुक

10 इयर्स चैलेंज सोशल मीडिया के सबसे चर्चित फोटो ट्रेंड्स में से एक रहा। जनवरी 2019 में इसमें लोग अपनी 10 साल पुरानी और मौजूदा तस्वीर को एक साथ शेयर करते थे। दोनों तस्वीरों को देखकर पता चलता था कि इतने सालों में उनका लुक कितना बदल गया। कई लोगों ने अपने पुराने और नए लुक का अंतर दिखाते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button