टॉप न्यूज़

सारंगढ़ में पुल पर तेज बहाव में बही कार,VIDEO:माधोपाली पुल पर हुआ हादसा, पूर्व सरपंच और पत्नी लापता,पुलिस-प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी




सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में एक कार बह गई। कार में घोटला बड़े के पूर्व सरपंच और देव ट्रेडर्स के संचालक देवनारायण पटेल अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ सवार थे। दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ कार से माधोपाली पुल पार कर रहे थे। इसी दौरान पुल के ऊपर बह रहे तेज पानी के कारण कार अनियंत्रित होकर बह गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अमझर पुल के आसपास राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से लापता दंपती की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर जुटी भीड़ हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और ्थानीय नागरिक मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और लोग पूर्व सरपंच एवं उनकी पत्नी के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार किस परिस्थिति में पुल पर पहुंची और हादसा कैसे हुआ। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। क्या बोले थाना प्रभारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक कार या उसमें सवार लोगों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल सभी टीमें खोज एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button