दंतैल हाथी ने बाइक सवार पर हमला किया:सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र में जान बचाकर भागा युवक,बाइक क्षतिग्रस्त,लोगों से सतर्क रहने की अपील

![]()
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पर हमला करने का प्रयास किया। युवक किसी तरह बाइक छोड़कर भाग निकला और अपनी जान बचा ली। गुस्साए हाथी ने बाइक को सूंड और पैरों से पटककर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के एक मार्ग पर दंतैल हाथी काफी देर से सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार पर हाथी ने अचानक हमला करने की कोशिश की। खतरा भांपते ही युवक बाइक छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गया। सूंड और पैरों से बाइक को किया चकनाचूर युवक के भागने के बाद हाथी ने बाइक पर अपना गुस्सा उतारा। उसने सूंड और पैरों से बाइक को कई बार पटककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आसपास के लोगों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी। हाथी के सड़क किनारे मौजूद रहने से कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा। लोगों से की गई अपील वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके पास न जाएं, वीडियो बनाने या भीड़ लगाने से बचें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि हाथी के जंगल की ओर लौटने तक निगरानी जारी रहेगी। घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या को सामने ला दिया है।
Source link




