वाहन चलाते मिले नाबालिग, 54 मामलों में एक लाख का जुर्माना

भास्कर न्यूज | बालोद नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बालोद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बीते दिनों नाबालिगों के वाहन चलाने के 54 मामलों में 1 लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। कार्रवाई के साथ पुलिस ने संबंधित नाबालिगों के परिजनों को भी समझाइश दी कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस का कहना है कि कम उम्र में वाहन चलाने वाले बच्चों को यातायात नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस द्वारा नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई के साथ उनके अभिभावकों को भी जिम्मेदारी का एहसास कराया जा रहा है। इधर, यातायात बालोद पुलिस ने शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 2 चालकों के प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने दोनों मामलों में कुल 20 हजार का अर्थदंड लगाया। पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है।
Source link




