टॉप न्यूज़

नेशनल हाईवे-130, फोरलेन सड़क बनाने के लिए अधिग्रहण शुरू:140 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण, कलेक्टर ने जमीन खरीद-बिक्री पर लगाई रोक




नेशनल हाईवे-130 में कटघोरा-शिवनगर-अंबिकापुर सड़क को फोर लेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 140 किलोमीटर की यह सड़क वर्तमान में 2 लेन है। चौड़ीकरण के बाद यह सड़क 26 मीटर की हो जाएगी। नेशनल हाईवे 130 को फोरलेन बनाने की घोषणा दो वर्ष पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने की थी। सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में अंबिकापुर से कटघोरा तक की सड़क 14 मीटर की है। फोरलेन निर्माण के बाद यह सड़क 26 मीटर की हो जाएगी। डायवर्सन व सर्विस रोड भी बनेगा अंबिकापुर-कटघोरा सड़क के फोर लेन स्वीकृत होने के बाद लखनपुर सहित अन्य कई आबादी क्षेत्र के बाहर डायवर्सन भी बनेगा। वर्तमान में नेशनल हाईवे लखनपुर शहर से होकर गुजरती है। फोरलेन सड़क के साथ सर्विस लेन भी बनेगा। कटघोरा से अंबिकापुर के बच चार ब्लॉक मुख्यालय सहित एक दर्जन से अधिक घनी आबादी वाले बसाहटें हैं। जमीनों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भूमि अर्जन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरगुजा में प्रस्तावित 4-लेन मार्ग के रिअलाइनमेंट भाग से प्रभावित भूमि के क्रय-विक्रय, हस्तांतरण, खाता विभाजन एवं भूमि व्यपवर्तन पर कलेक्टर ने अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। प्रस्तावित 4-लेन कटघोरा-अम्बिकापुर एन.एच.-130 के रिअलाइनमेंट भाग में आने वाली मध्य रेखा के दोनों ओर 50-50 मीटर तक की प्रभावित भूमि पर प्रतिबंध लागू रहेगा। तहसील लखनपुर अंतर्गत ग्राम लखनपुर, शिवपुर एवं भरतपुर से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित 4-लेन एन.एच.-130 के रिअलाइनमेंट भाग में आने वाली मध्य रेखा के दोनों ओर 50-50 मीटर तक भूमि को प्रभावित माना गया है। इस सीजन में शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य जमीन अधिग्रहण पूर्ण होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस सीजन में फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button