टॉप न्यूज़

Raipur NP-NCD Workshop | Quality Health Services & Data Management Training


रायपुर जिले से जिला NCD नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत रायपुर के रेडक्रॉस सभा कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्व

.

कार्यशाला में रायपुर संभाग के रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिले के NCD नोडल अधिकारी, कंसल्टेंट, FLO के साथ विकासखंड स्तर के खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), BPM, BDM और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। रायपुर जिले से जिला NCD नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेजरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

स्क्रीनिंग से फॉलोअप तक दी जानकारी:

प्रशिक्षण में NP-NCD कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और रिपोर्टिंग व डेटा प्रबंधन को मजबूत करने पर जानकारी दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों को NCD स्क्रीनिंग, उपचार, मरीजों के फॉलोअप और रिपोर्टिंग से जुड़े कार्यों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

समुदाय तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज्य स्तर से उप संचालक (NP-NCD) डॉ. संजीव मेश्राम, स्टेट NCD मेडिकल ऑफिसर डॉ. उर्विन शाह और स्टेट NP-NCD कंसल्टेंट अभिलाषा शर्मा रात्रे का मार्गदर्शन मिला। कार्यशाला में समुदाय स्तर तक NCD सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button