टॉप न्यूज़

कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह, शक्कर की बढ़ी कीमतों का विरोध:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने के कारण बढ़ी कीमतें, सरकार लापरवाह




शक्कर की बढ़ती कीमतों के विरोध में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने विवेकानंद प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार खिलाफ नारे लगाए और शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। शक्कर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आरोप लगाया कि इथेनॉल का ज्यादा उत्पादन होने से शक्कर की कीमतें करीब दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समय पर शक्कर आयात करने का फैसला नहीं लिया। सरकार की इसी लापरवाही के कारण शक्कर के दाम लगातार बढ़ते गए। शक्कर की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। अंबिकापुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और विवेकानंद चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि शक्कर की कीमत पहले करीब 40 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 78 रुपए तक पहुंच गई है। उन्होंने बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। आरोप-अदूरदर्शी निर्णय के कारण बढ़ी कीमतें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की मात्रा बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी। इसके अलावा पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के बावजूद सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को शक्कर निर्यात करने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को शक्कर मिल मालिकों से समय पर भुगतान नहीं मिलने से भी शक्कर का उत्पादन और भंडारण प्रभावित हुआ। पाठक ने कहा कि देश में शक्कर की खपत 28 लाख मीट्रिक टन है। भंडारण की कमजोर मात्रा के बावजूद मोदी सरकार की उपरोक्त अदूरदर्शिता पूर्ण नीतियों के कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि शक्कर आयात पर मोदी सरकार ब्राजील से जो कच्चा शक्कर मंगवा रही है उसे आने में 45 दिन लगेंगे। उसके बाद उसे खाने योग्य बना बाजार में लाने में पूरा त्यौहार का सीजन बीत जायेगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि इस देश मे अर्थव्यवस्था की बागडोर उस महिला के हाथ मे है जो प्याज महंगा होने पर उसके जवाब में यह कहती है कि मैं तो प्याज खाती ही नहीं। ऐसे वित्तमंत्री से देश की जनता महंगाई पर राहत की उम्मीद नहीं कर सकती है। कीमतें कम करने की मांग, सौंपा ज्ञापन कांग्रेस ने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रस ने शक्कर का अधिकतम खुदरा मूल्य 40₹ तय करने की मांग की है। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button