टॉप न्यूज़

रायगढ़ में 18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा:3 कच्चे मकान भी ढहाए, रात में जंगल से निकलकर बस्ती तक पहुंच रहे, विभाग आंकलन में जूटा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों के द्वारा इन दिनों काफी नुकसान किया जा रहा है। हर रात हाथी दल जंगल से निकलकर खेतो व बस्ती तक पहुंच रहा है। जहां मंगलवार की रात में अलग-अलग रेंज में 18 किसानों के फसल को नुकसान करने के साथी 3 कच्चे मकान भी ढहा दिए। अब उस नुकसान का आंकलन करने में विभाग जूट गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रात में धरमजयगढ़ रेंज के मेढरमार में 2 हाथी खेतों में पहुंच गए और धीरेन्द्र मंडल का फसल नुकसान कर दिया। वहीं पोटिया बीट के गेरसा में हाथी अमीचंद के कच्चे मकान की दिवार को ढहाकर वहां रखे चावल बोरी को नुकसान किया। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के ही बोरो रेंज के रूंआफुल बीट में 16 हाथियों का दल है। जहां बताती गांव में हाथियों ने गणेश, मुनी व एक अन्य किसान के खेत में घुसकर वहां लगाए गए धान के फसल को और बोरो रेंज के चाल्हा में पतरस केरकेट्टा के धान फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं कापू रेंज के अलोला बीट में 12 और पुटकुछार बीट में 17 हाथियों की मौजूदगी है। जहां मंगलवार की रात को आलोला बीट के तालगांव में तिहारू, घूर सिंह, समिति, लल्लू, बालेश्वर, फूलसिंह, सुलेशन के धान फसल को बर्बाद कर दिया। साथ ही पुटुकछार में अजित, संतोष, होरासाय, शोभानाथ, बृजमोहन, कमिल के धान व संतोष के कच्चे मकान को नुकसान पहुंचाया है।
रात भर डटे रहा हाथियों का दल
जब जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतो व बस्ती तक पहुंचा, तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद ग्रामीण इसकी सूचना वन अमला को देने के साथ ही हाथियों को भगाने के लिए हो-हल्ला करने लगे, पर हाथियों का दल काफी देर रात तक वहीं डटे रहा। बाद में उनके जाने के बाद बुधवार को विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
जिले में 170 हाथियों की मौजूदगी
जिले के दो वन मंडल यानि धरमजयगढ़ व रायगढ़ में 170 हाथी मौजूद हैं। इसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 103 जिसमें 31 नर, मादा 45 व शावक 27 हैं, तो रायगढ़ वन मंडल में 67 हाथी हैं। इसमें 18 नर, 38 मादा और शावको की संख्या 11 है। विभाग द्वारा हाथियों पर लगातार मानिटरिंग करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button