टॉप न्यूज़

किशोर कुमार की जयंती पर संगीतमय कार्यक्रम:चारामा में कलाकारों ने दी सदाबहार गीतों की प्रस्तुति




कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में 4 अगस्त को गांधी मैदान में पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर एक संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर के कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गौतम लुंकड़ थे। नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में ओम प्रकाश साहू, संतोष ओझा, संतोष नाहर, गोविंद लांगे, सत्कार पटेल, उत्तम साहू और अजय जगवानी शामिल थे। अतिथियों ने किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि किशोर कुमार भारतीय संगीत जगत के अमर कलाकार हैं, जिनकी आवाज़ आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित है। उनके गीत हर पीढ़ी को आकर्षित करते हैं और प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। संगीतमय संध्या का संचालन प्रदीप साहू ने किया। अमृतराज सिन्हा, संदीप देवांगन, हेमंत देवांगन, खुशबू मिनपाल, पवन यादव, निलेश दुर्गासी और मुख्य अतिथि गौतम लुंकड़ ने अपनी गीत प्रस्तुतियां दीं। श्रोताओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button