टॉप न्यूज़

सुकमा में 15.09 किलो गांजा जब्त,यूपी का तस्कर गिरफ्तार:ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.62 लाख का गांजा, NH-30 पर पकड़ाया




सुकमा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 किलो 90 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली बैग में गांजा भरकर एनएच-30 से पैदल जगदलपुर की ओर जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 62 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रॉली बैग लेकर जगदलपुर की ओर जा रहा है और उसके पास गांजा है। सूचना मिलते ही सुकमा कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर सुकमा-जगदलपुर मार्ग पर सम्राट नगर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम मो. मोहम्मद सुहैल (20) बताया। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके आसमानी रंग के ट्रॉली बैग से गांजे के तीन पैकेट मिले। तौल करने पर गांजे का वजन 15 किलो 90 ग्राम निकला। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(b) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button