टॉप न्यूज़

207KG गांजा तस्करी में फरार दो आरोपी गिरफ्तार:जशपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की संपत्ति जब्त की,कच्चे आम की पेटियों में छिपा था गांजा




जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जशपुर लाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामला 12 मई 2026 का है। दोकड़ा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदरगढ़, ओडिशा से पिकअप वाहन में कच्चे आम की पेटियों के नीचे गांजा छिपाकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम देवरी के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने बहाल जोर के पास वाहन को पकड़ लिया। 207 पैकेट में मिला 207 किलो गांजा पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो ट्रॉली में कच्चे आम से भरी प्लास्टिक ट्रे और कैरेट मिले। आम हटाने पर खाकी रंग की प्लास्टिक टेप में लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए। कुल 207 पैकेट में 207 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई। पहले चालक गिरफ्तार, दो आरोपी थे फरार मामले में पुलिस ने वाहन चालक प्रेमनाथ सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने गांजा सुंदरगढ़ से लाकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की जानकारी दी थी। इस मामले में 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी, जिसमें गांजा, पिकअप, मोबाइल और नकदी शामिल है। मुखबिर और तकनीकी जांच से प्रयागराज पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस को तस्करी में शारदा केसरवानी और मनीष पासी की भागीदारी की जानकारी मिली। दोनों घटना के बाद से फरार थे। मुखबिर की सूचना और तकनीकी टीम की मदद से दोनों के प्रयागराज में होने का पता चला। इसके बाद विशेष टीम ने प्रयागराज पहुंचकर शारदा केसरवानी (19) और मनीष पासी (28) को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस गांजा कहां से आया, इसे कहां पहुंचाया जाना था और नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी एंड टू एंड जाँच कर रही है। तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button